{"_id":"6335e9d0143a8054694f56bf","slug":"market-closed-in-protest-against-loot-traders-sitting-on-dharna-baghpat-news-mrt607402969","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के विरोध में बाजार बंद कर धरने पर बैठे व्यापारी, पुलिस से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट के विरोध में बाजार बंद कर धरने पर बैठे व्यापारी, पुलिस से नोकझोंक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली (बागपत)। दुकान में घुसकर व्यापारी और बेटे को तमंचा दिखाकर लूटपाट करने के मामले में बृहस्पतिवार को हंगामा हो गया। छपरौली में व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रदर्शन किया और बाजार बंद करके धरने पर बैठ गए। इस दौरान पुलिस से नोकझोंक भी हुई और उसके बाद दो दिन में घटना का खुलासा नहीं होने पर थाने का घेराव व अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की चेतावनी दी गई।
छपरौली के मुख्य बाजार में ठाकुरद्वारा मंदिर के सामने प्रकाश चंद जैन की कपड़े की दुकान में बुधवार रात करीब सवा नौ बजे तीन नकाबपोश बदमाश घुस गए थे। उन्होंने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए गल्ले से 25 हजार रुपये लूट लिए थे।
इस घटना के कारण ही पुलिस की कार्यशैली पर व्यापारियों का गुस्सा भड़का हुआ है और उन्होंने बृहस्पतिवार दोपहर बाद तक बाजार बंद रखकर हंगामा किया। व्यापारियों ने पुलिस को दो दिन की चेतावनी देकर बाजार को खोल दिया है।
विज्ञापन
एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि व्यापारी के बेटे आशीष जैन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस घटना के खुलासे के लिए चार टीमों को लगाया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करके पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।