फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mangalamukhi seriously injured after being hit by a train

Baghpat News: ट्रेन की चपेट में आकर मंगलामुखी गंभीर रूप से घायल

Tue, 20 Jun 2023 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Mangalamukhi seriously injured after being hit by a train
बडौत। दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन की चपेट में आकर रविवार की देर रात्रि बडौत रोड निवासी मंगलमुखी गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को बड़ौत सीएचसी से रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

रविवार की रात्रि दिल्ली से सहरानपुर जाने वाली ट्रेन जब बड़ौत रेलवे स्टेशन से रवाना हुई, तो स्टेशन के नजदीक ही बडौली रोड निवासी मंगलामुखी अंकुर पुत्र सुंदर जल्दबाजी में ट्रैक पार करने का प्रयास कर रहा था, वह ट्रेन की चपेट में आ गया। यह देख ट्रेन से उतर चुके यात्री उधर दौड़े और इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी। एम्बुलेंस की मदद से घायल युवक को बड़ौत सीएचसी पहुंचाया गया। यहां से उसे हालत नाजुक होने पर रेफर कर दिया गया। बताया गया है कि यह युवक भी दिल्ली से आने वाली इसी ट्रेन से उतरा था। इस संबंध में परिजनों को भी अवगत करा दिया गया था। युवक का एक पैर काफी कट चुका था जिस कारण उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed