फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Man should give up ego and embrace love: Kapil Dev

मनुष्य को अहंकार का त्याग कर प्रेम अपनाना चाहिए : कपिल देव

Thu, 20 Nov 2025 02:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Man should give up ego and embrace love: Kapil Dev
फोटो-12
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। कस्बे के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक कपिल देव महाराज ने कहा कि मनुष्य को अहंकार को त्याग कर प्रेम को अपनाना चाहिए। इससे मनुष्य के मन को शांति मिलती है।

मंदिर में पुजारी विपिन शास्त्री ने विधि विधान से यज्ञ कराया, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर सुख शांति की कामना की। कथा वाचक ने श्रीकृष्ण–रुक्मिणी विवाह की कथा को सुनाया। कहा कि राजा भीष्मक की बेटी रुक्मिणी ने बचपन से ही श्रीकृष्ण को अपना पति मान लिया था। रुक्मिणी के भाई रुक्मी ने रुक्मिणी का विवाह भगवान श्रीकृष्ण से शत्रुता रखने वाले शिशुपाल से तय कर दिया। उन्होंने एक सहेली के माध्यम से श्रीकृष्ण को संदेश भेजकर अपनी दुर्दशा बताई और उनसे आकर उनका हरण करने का आग्रह किया। भगवान श्रीकृष्ण ने रुक्मिणी का हरण कर लिया और द्वारिका ले गए, जहां उन्होंने विवाह किया। इस दौरान शिवांश गोयल, अमित बंसल, टिंकू सिंघल, संजय गर्ग, इंद्रपाल वर्मा, केशव पाराशर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed