Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Man duped of Rs 35 crore on pretext of property investment

Baghpat News: प्रॉपर्टी में निवेश कराने का झांसा देकर 35 करोड़ रुपये की ठगी

Thu, 12 Mar 2026 01:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Man duped of Rs 35 crore on pretext of property investment
बागपत। प्रॉपर्टी में निवेश कराने का झांसा देकर ग्रेटर नोएडा के कारोबारी अमन गोयल और उनके साथियों से 35 करोड़ रुपये की ठगी कर ली गई। इसमें शिकायत मिलने पर एसपी ने जांच कराई। जांच के बाद पुलिस ने दिल्ली के मालवीय नगर निवासी पुनीत बेरीवाला समेत छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-ए 131 निवासी अमन गोयल ने बताया कि वर्ष 2015 में उसकी मुलाकात वृंदावन में पुनीत बेरीवाला से हुई। दोनों के परिवारों के एक ही गुरु थे और दोनों के परिवार वहां जाने के कारण मेलजोल काफी बढ़ गया। पुनीत ने खुद को बड़ा बिल्डर, लिमिटिड कंपनी का मालिक बताया। इसके अलावा यूपी और हरियाणा में जमीन और गारमेंट फैक्टरी होने के बारे में बताया। वर्ष 2018 में पुनीत के मदद मांगने पर उन्होंने 50 लाख रुपये दे दिए, जिन्हें मुनाफे के साथ वापस लौटा दिया गया। इस तरह वर्ष 2023 तक रकम लेकर पुनीत और उसके साथी मुनाफे के साथ वापस लौटाते रहे।
विज्ञापन

वर्ष 2023 में पुनीत अपने साथ ख्यात महाजन निवासी मालवीय नगर दिल्ली को साथ लेकर अमन गोयल के पास आया और 300 करोड़ रुपये का प्रॉपर्टी का व्यावसायिक प्रोजेक्ट शुरू करने के बारे में बताया। अमन से इस प्रोजेक्ट में निवेश करने और रकम एक साल में कई गुना मुनाफे के साथ वापस मिलने की बात कही। पुनीत ने यह भी कहा कि अगर निवेश के बाद रकम किसी कारण से प्रोजेक्ट नहीं चला तो उनकी बागपत में 71 बीघा जमीन है और उस जमीन का वह बैनामा अमन के नाम कर देंगे। उस जमीन से संबंधित खतौनी भी अमन को दिखाई गई और उसकी कीमत 70 करोड़ रुपये होने का दावा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह वर्ष 2023 से 2024 तक अमन से 35 करोड़ रुपये निवेश करा लिए, जिनमें 10 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए और 25 करोड़ रुपये नकद दिए गए। जुलाई 2024 में रुपये लेने के बाद आरोपी पुनीत समेत अन्य कहने लगे कि प्रोजेक्ट फेल हो गया है। साथ ही उनके रुपये वापस लौटाने में असमर्थता जताई और बागपत की जमीन ट्रांसफर करने या फिर दो करोड़ रुपये महीना वापस लौटाने की जिम्मेदारी ली। पुनीत ने कई चेक भी अमन गोयल के नाम जारी किए, लेकिन इसके बाद भी रकम वापस नहीं लौटाई। शक होने पर बागपत तहसील पहुंचकर जमीन के दस्तावेजों की जांच कराई तो वह फर्जी निकले।
पहले लंदन और फिर दुबई भाग गया आरोपी
अमन गोयल के अनुसार इसके बाद आरोपी पुनीत लंदन चला गया, वहां उससे संपर्क किया तो उसने भारत आने से मना कर दिया और कुछ दिन बाद रुपये लौटाने की बात कही। कुछ दिन बाद आरोपी ने लंदन का नंबर बंद कर दिया और वह दुबई चला गया। वहां उससे संपर्क किया तो उसने तीन करोड़ और दो करोड़ रुपये के दो चे दिए। तीन करोड़ रुपये का चेक बाउंस हो गया। इसकी जानकारी देने पर आरोपी ने दुबई आकर समझौता करने के लिए कहा। अप्रैल 2025 में अमन अपने साथी निवेशक गौरव अहलावत के साथ दुबई गए। वहां पुनीत ने विपुल लिमिटिड के मालिकाना हक वाली प्रॉपर्टी पर 60 करोड़ रुपये का ऋण लेकर उनके रुपये लौटाने की बात कही।

यह भी कहा कि अगर ऋण नहीं मिलता है तो प्रॉपर्टी अमन के साथी निवेशकों चंद्र प्रकाश और गौरव अहलावत को बेच देंगे। इसके बाद पुनीत से संपर्क नहीं हो सका। कई महीने बाद एक निवेशक की पत्नी पुनीता शर्मा ने आरोपी पुनीत के घर जाकर संपर्क करने का प्रयास किया तो उन्हें धक्के देकर भगा दिया गया। एसपी सूरज कुमार राय के अनुसार इस मामले में जांच के बाद मंगलवार रात को पुनीत बेरीवाला, सुनीता बेरीवाला, मानसी बेरीवाला, विशाला बेरीवाला, ख्यात महाजन, विपुल लिमिटिड के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed