{"_id":"c864f10a-c37f-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"man-commits-suicide-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी के आरोप से आहत युवक ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी के आरोप से आहत युवक ने की खुदकुशी
बड़ौत(बागपत)/ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2013 02:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक दो साल की मजदूरी मांगने के लिए जब मालिक के घर पहुंचा तो उसे मेहनताना तो नहीं मिला लेकिन मालिक ने उस पर बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगा दिया।
विज्ञापन
उन लोगों ने युवक की पिटाई भी की। झूठे आरोप से आहत युवक ने बड़ौत रेलवे स्टेशन पर गोदाम के पास ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। मामला बागपत जिले के बिजवाड़ा गांव का है।
विज्ञापन
बुधवार सुबह सात बजे शामली से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन जब बड़ौत रेलवे स्टेशन से चली तो रेलवे गोदाम के पास एक युवक ट्रेन के आगे कूदकर मौत को गले लगा लिया।
विज्ञापन
मृतक की शिनाख्त सत्यवीर पुत्र बुधराम के रूप में हुई। रेलवे पुलिस ने सूचना परिजनों को दी। मृतक के परिजन रेलवे थाने पहुंचे।
मृतक के बड़े भाई जयवीर ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि सत्यवीर दो साल से गांव में ही अलीजान की मावा भट्टी पर मजदूरी करता था।
तीन दिन पूर्व उसने भट्टी मालिक से पैसा मांगा तो उसने सत्यवीर पर लड़की से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई कर दी। इससे सत्यवीर परेशान और तनाव में था।
बुधवार सुबह छह बजे वह गांव से आया था। उसके बाद ही उसने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है।