फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Man beaten to death, body thrown in forest

व्यक्ति की पीटकर हत्या, शव जंगल में फेंका

Sun, 20 Nov 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Man beaten to death, body thrown in forest
छपरौली के कूड़ी गांव के जंगल में शव मिलने के बाद जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : BAGHPAT
छपरौली (बागपत)। एक व्यक्ति की पीटकर हत्या कर दी गई और उसका शव कुर्डी नांगल गांव के जंगल में फेंक दिया। खेल में शव पड़ा मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची। शव की पहचान नहीं होने पर पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कुर्डी नांगल गांव के किसान विनोद पुत्र महेंद्र के खेत में रविवार शाम शव मिलने की सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर पहुंचे। पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से पूछताछ कर मृतक की पहचान करने की कोशिश की। घंटों मशक्कत के बाद भी पहचान नहीं हो पाई।
विज्ञापन

मृतक के शरीर पर पिटाई के कई निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या की गई है और शव को कुर्डी नांगल गांव के जंगल में फेंक दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत होने के सही कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed