फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mamta won the maths exhibition

Baghpat News: गणित प्रदर्शनी में ममता ने बाजी मारी

Tue, 02 Sep 2025 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Mamta won the maths exhibition
- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पर लगाई प्रदर्शनी
विज्ञापन

फोटो संख्या 1
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पर सोमवार को गणित प्रदर्शनी लगाई गई, जहां पर ममता अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रदर्शनी में उच्च प्राथमिक, माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया। उन्होंने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए, जो कक्षा छह से दस तक की अवधारणाओं पर आधारित थे। इसमें त्रिभुज, चतुर्भुज त्रिभुज में वृत्त पर आधारित प्रमेय, पाइथागोरस, महत्तम समापवर्तक, त्रिभुज का निरूपण, कोण आदि प्रोजेक्टों की प्रदर्शनी लगाई। निर्णायक मंडल में शामिल सत्यवीर सिंह, प्रवक्ता हरिओम सिंह, मंजू सैनी ने अवलोकन के बाद ममता अग्रवाल को प्रथम, गगनप्रीत कौर को द्वितीय, नीरू जैन को तृतीय स्थान दिया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले शिक्षकों को प्रमाण पत्र दिए गए। इस मौके पर गीता राठी, अशोक कुमार भाटी, रवि शंकर शर्मा, बृजेश कुमार, नलिनी चंद्रा, अंजलि, रीता रानी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed