फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Malnutrition is increasing among children, two children admitted to one bed

Baghpat News: बच्चों में बढ़ रहा कुपोषण, एक बेड पर दो-दो बच्चे भर्ती

Wed, 15 May 2024 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 15 May 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Malnutrition is increasing among children, two children admitted to one bed
बागपत। बच्चों में कुपोषण बढ़ता जा रहा है, जिससे जिला अस्पताल का वार्ड फुल हो गया है। अस्पताल के दस बेड के वार्ड में 20 बच्चे भर्ती हैं। जिससे एक बेड पर दो-दो बच्चों का इलाज किया जा रहा है। मरीज अधिक आने के कारण वार्ड में बेड बढ़ाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चों के भोजन के प्रति लापरवाही और जागरुकता की कमी से बच्चे कुपोषित हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को कुपोषण के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है, इसके बावजूद लोग जागरुक नहीं हो रहे हैं। जिले में मिलने वाले अधिकांश कुपोषित बच्चे खांसी-जुकाम, निमोनिया और डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। कुपोषित बच्चों के इलाज के लिए जिला अस्पताल की एनआरसी में दस बेड का वार्ड बनाया गया है। वार्ड में मरीज बढ़ रहे हैं। वार्ड में फिलहाल 20 बच्चे भर्ती हैं। बेड कम होने के कारण एक-एक बेड पर दो बच्चों को इलाज किया जा रहा है। बच्चों की संख्या बढ़ने के कारण अस्पताल के वार्ड में बेड बढ़ाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

- कुपोषण के कारण निमोनिया और डायरिया हो रहा
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सत्यप्रकाश का कहना है कि बार-बार निमाेनिया और डायरिया होना, हृदय कमजोर होना, ब्रेन का सही विकास न होना, संक्रमण, पीलिया के कारण बच्चे कुपोषित हो जाते हैं। इसके अलावा जागरुकता की कमी के कारण भी कुपोषण बढ़ता है। उनका कहना है कि बच्चे के छह महीने का होने पर दूध के अलावा अन्य खाद्य पदार्थ का सेवन करना चाहिए। जागरुकता के अभाव में माता-पिता बच्चों को छह महीने के बाद भी दूध ही पिलाते रहते हैं, जिससे बच्चे का पूरा विकास नहीं हो पाता है। उनका कहना है कि अस्पताल में भर्ती होने वाले अधिकतर बच्चे निमोनिया और डायरिया के मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- कुपोषण के लक्षण
- जन्म के समय बच्चे का वजन कम होना
- बच्चे में चिड़चिड़ापन और सुस्ती रहना

- बार-बार बीमारियों की चपेट में आना

- बच्चे में उम्र के साथ वजन न बढ़ना
- बच्चे का खाना न पचना

- वर्जन- एनआरसी में कुपोषित बच्चे बढ़ गए हैं। बेड कम होने के कारण एक बेड पर दो-दो बच्चों को भर्ती कर इलाज कराया जा रहा है। वार्ड में बेड बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। - डॉ एसके चौधरी, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed