फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Malkapur mill closed due to operators' strike

ऑपरेटरों की हड़ताल से मलकपुर मिल बंद

Fri, 20 Mar 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Malkapur mill closed due to operators' strike
ऑपरेटरों की हड़ताल से मलकपुर मिल बंद
विज्ञापन

बड़ौत। अपनी मांगों को लेकर मलकपुर चीनी मिल के ऑपरेटर हड़ताल पर चले गए हैं। इसके चलते शुक्रवार दोपहर 12 बजे से पेराई बंद है। गन्ना तौल कराने को सड़क किनारे ट्रैक्टर-ट्रॉलियां व बुग्गियाें की कतार लग गई है। समस्या का समाधान नहीं होने पर किसानों में आक्रोश पनप रहा है। मिल अधिकारी भी टेलिफोन नहीं उठा रहा है।
शुक्रवार की दोपहर 12 बजे से मिल के मशीन ऑपरेटर हड़ताल पर चले गए, जिससे व्यवस्था चरमरा गई है। गन्ने की तौल बंद करा दी गई है। तौल कराने को कतार लगाए किसानों ने देर शाम हंगामा किया। लेकिन मिल का कोई अधिकारी उनके बीच नहीं पहुंचा। किसानों का आरोप है कि एक ओर गन्ने का भुगतान समय पर नहीं हो रहा है। दूसरी ओर पर्चियां नहीं मिलने से गेहूं की बुआई प्रभावित हो रही है। शुक्रवार देर रात तक मलकपुर मिल बंद था। इस संबध में मुख्य गन्ना प्रबंधक मुकेश मलिक का कहना है कि हड़ताल के कारण मिल बंद है। इस संबंध में मिल के वाइस प्रेसिडेंट विपिन चौधरी ही कुछ बता पाएंगे।
विज्ञापन

शनिवार को 12 बजे तक चालू हो मिल
बड़ौत। किसान मजदूर उत्थान समिति के अध्यक्ष मुनेश बरवाला ने कहा कि यदि शनिवार को दोपहर 12 बजे तक ऑपरेटरों की बात नहीं मानी गई और मिल चालू नहीं हुआ तो किसान अधिकारियों का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed