फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Malakpur mill auction today

मलकपुर मिल की नीलामी आज

Thu, 24 Nov 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 24 Nov 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Malakpur mill auction today
चीनी मिल
बागपत के बड़ौत में मलकपुर चीनी मिल की नीलामी पर नजर रखने के लिये बृहस्पतिवार को रालोद कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क कर किसानों से अधिक से अधिक तहसील पहुंचने का आह्वान किया। 
विज्ञापन


गन्ना भुगतान न किये जाने को लेकर मलकपुर चीनी मिल से जुड़े किसान आर्थिक तंगी झेल रहे हैं। बार-बार न्यायालयों के आदेशों के बाद भी मिल द्वारा गन्ने का भुगतान नहीं किया गया। इसको लेकर जगह-जगह किसान पंचायतें कर आंदोलन की धमकियां दे रहे हैं। 24 नवंबर को तहसील में मिल निलामी किये जाने की घोषणा शासन द्वारा की गई है। इसको देखते हुए गत मंगलवार को रालोद कार्यालय पर आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया था कि नीलामी के दौरान प्रशासन द्वारा सही प्रक्रिया अपनाई जाती है या नहीं इसको लेकर रालोद कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के किसान 24 नवंबर को तहसील में जमा होंगे और वहीं पर आगामी आंदोलन की रणनीति बनाई जायेगी। इनमें छपरौली विधायक वीरपाल राठी, पूर्व विधायक अजय कुमार, सहेंद्र सिंह रमाला, सतेंद्र प्रमुख, अरुण तोमर बॉबी, रामकुमार चेयरमैन, प्रमेंद्र तोमर आदि जुटे रहे। 

विज्ञापन


उधर, तहसीलदार राज बहादुर सिंह ने बताया कि मलकपुर चीनी मिल की संपत्ति एवं मशीनरी की नीलामी की कार्रवाई तहसील बड़ौत में 1 बजें सार्वजनिक रूप से की जाएगी। नीलामी की कार्रवाई की न्यूनतम बोली 287 करोड़ से प्रारंभ होगी और बोली धनराशि का 25 प्रतिशत भाग बैंक ड्राफ्ट अथवा नगद रूप से जमा कराना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed