फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   'Make your human life meaningful by doing devotion to the Lord'

‘प्रभु भक्ति कर अपना मानव जीवन सार्थक करो’

Sat, 02 Jul 2022 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
'Make your human life meaningful by doing devotion to the Lord'
श्री अजितनाथ दिगंबर जैन मंदिर मंडी बड़ौत मे बोलते जैन संत आचार्य - फोटो : BARAUT
बड़ौत। जैन संत आचार्य विभक्त सागर महाराज ने कहा कि आज का मनुष्य बहुत व्यस्त हो गया है। उसे इंटरनेट के लिए तो काफी समय है, लेकिन ईश्वर की आराधना करने के लिए कोई समय नहीं है। संकट आने पर ही मनुष्य भगवान को याद करता है।
विज्ञापन

शनिवार को श्री अजितनाथ दिगंबर जैन मंदिर मंडी बड़ौत में आयोजित धर्मसभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में आज मनुष्य भगवान को भूल गया है। वह दिन रात पैसों के पीछे भागता रहता है. लेकिन उसे यह नहीं पता कि सच्चे मन से प्रभु की भक्ति करने से सभी सांसारिक सुख की स्वयं ही प्राप्ति हो जाती है, जो व्यक्ति प्रतिदिन जिन प्रतिमा का अभिषेक पूजन करते हैं। उनके भंडार सदा भरे रहते हैं. इसलिए हे श्रावकों आलस्य छोड़ो और प्रभु भक्ति कर अपना मानव जीवन सार्थक करो।
विज्ञापन

सभा में मुनि ध्यानानंद महाराज ने भी मानव कल्याण की बात कहीं। संचालन पंडित श्रेयांस ने किया। सभा में सुभाष जैन, मुकेश जैन, प्रदीप जैन, हंस कुमार जैन, शशि जैन, वकील चंद जैन, अशोक जैन, राजेश भारती, विकास जैन राकेश जैन, बालकिशन जैन, अंकुर जैन, अनिल जैन, महेंद्र जैन, वरदान जैन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed