फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Make the organization strong, awareness campaign will run

संगठन को बनाएं मजबूत, चलेगा जागरूकता अभियान

Tue, 30 Aug 2022 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Make the organization strong, awareness campaign will run
बागपत। नगर के पक्का घाट स्थित शंकराचार्य आश्रम में सोमवार को राष्ट्रीय विप्र विद्वत् परिषद की बैठक हुई। इसमें संगठन को मजबूत करने और विस्तार करने का आह्वान किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आचार्य सतीश भारद्वाज ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए प्रत्येक जिले में जागरूकता अभियान चलाया जाए।
विज्ञापन

बैठक में आचार्य सुधीर कुमार ने राहुल शास्त्री को खेकड़ा ब्लॉक अध्यक्ष, संजय कौशिक, विवेक उर्फ सोनू शास्त्री पाबला, श्रवण शास्त्री, तनिष्क शास्त्री और राहुल शास्त्री को जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आचार्य उमेश कौशिक ने कहा कि ब्राह्मणों को त्याग तपस्या और उदार चरित्र की भावना को चरितार्थ करना चाहिए। ब्राह्मण सनातन धर्म का प्रमुख स्तंभ होता है इसलिए सनातन धर्म की रक्षा का सबसे अधिक दायित्व भी ब्राह्मणों का है। जिलाध्यक्ष सोमदत्त शास्त्री ने जिले के प्रत्येक ब्लॉक में माह में एक बार बैठक करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार शास्त्री ज्योतिषाचार्य और संचालन राष्ट्रीय महामंत्री आचार्य प्रवीण पुलस्त्य ने किया। मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल शास्त्री, जिला उपाध्यक्ष शशिकांत शास्त्री, जिला महामंत्री जय किशन शास्त्री, जिला मंत्री भग्रुदत्त शास्त्री, मनोज द्विवेदी व राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed