फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Make the District Yogasan Sports Championship a success

जिला योगासन खेल चैंपियनशिप को सफल बनाएं

Sun, 04 Sep 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Make the District Yogasan Sports Championship a success
बड़ौत। गायत्री देवी कॉलेज में रविवार को जिला योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन की बैठक हुई। जिसमें 10 और 11 सितंबर को कॉलेज में होने वाली जिला योगासन खेल चैंपियनशिप को सफल बनाने को लेकर मंथन किया।
विज्ञापन

जिला बागपत योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन की सचिव मनीता आर्या ने बताया कि 10 सितंबर को सुबह नौ बजे से प्रतियोगिता सब जूनियर 9 से 14 वर्ष, जूनियर 14 से 18 वर्ष, सीनियर 18 वर्ष से ऊपर इस प्रकार तीन श्रेणियों में यह प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। तीन आयु वर्ग व तीनों ही ग्रुप में बालक और बालिका वर्ग में होगी। सब जूनियर, जूनियर और सीनियर हर आयु वर्ग में सेमी फाइनल और फाइनल राउंड होंगे। सेमीफाइनल राउंड में चार अनिवार्य आसन और तीन ऑप्शनल आसन होंगे।
विज्ञापन

फाइनल राउंड में दो अनिवार्य आसन और पांच वैकल्पिक आसन करने हैं। जिलाध्यक्ष कपिल तोमर ने बताया कि चैंपियनशिप में ट्रेडिशनल योगासन, आर्टिस्टिक सिंगल, आर्टिस्टिक पेयर, रिदमीक पेयर, आर्टिस्टिक ग्रुप, ट्रेडिशनल योगासन आदि सहित कई प्रकार की प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक मास्टर बालकराम आर्य, संरक्षक देवेंद्र आर्य, वरिष्ठ अध्यक्ष ओमवीर सिंह आर्य, कपिल तोमर अध्यक्ष, मनीता आर्या सेक्रेटरी, कोषाध्यक्ष सागर कुमार, मोनिका मलिक, शिवानी, कृष्णपाल सिंह तोमर, मोहित तोमर, प्रदीप कुमार, सुशील त्यागी, ओमसुधीर, सुमित कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed