फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Make people aware of traffic rules: Dr. Satyapal Singh

आमजन को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करें: डॉ सत्यपाल सिंह

Sat, 20 Feb 2021 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Make people aware of traffic rules: Dr. Satyapal Singh
यातायात नियमों के प्रति लोगों को करें जागरूक : डॉ सत्यपाल सिंह
विज्ञापन

बागपत। सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने कहा कि परिवहन विभाग और पुलिस को चालकों को सड़क के नियमों के विषय में जागरूक करें। साथ ही दुर्घटना में घायलों को समय पर उपचार दिलाने में मदद के लिए प्रोत्साहित करें।

शुक्रवार को कलक्ट्रेट में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत संसदीय क्षेत्र समिति की बैठक हुई। सांसद ने कहा कि चालकों के सहयोग से हादसों को रोका जा सकता है। लोग जागरूक बनें और हादसे के वक्त पीड़ितों की मदद करें। लेकिन पहले परिवहन विभाग और पुलिस लोगों को जागरूक करें। जिले में दुर्घटनाओं और मृतकों की संख्या में कमी आना संतोषजनक है। उन्होंने मार्गों पर सड़क सुरक्षा से संबंधित नारे लिखवाने, सड़कों पर यातायात संकेतक और साइन बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए। ओवरलोड वाहनों के खिलाफ तलाशी अभियान सख्ती से चलाने के निर्देश दिए। बैठक में एआरटीओ सुभाष राजपूत ने बताया कि जिले में दुघर्टनाओं का ग्राफ कम हुआ है। वर्ष 2019 में 265 सड़क दुघर्टनाओं में 149 लोगों की मौत हुई थी जबकि 220 लोग घायल हुए थे। वहीं, 2020 में 252 सड़क दुर्घटनाओं में 122 व्यक्तियों की मौत हुई है और 212 व्यक्ति घायल हुए है। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जागरूकता अभियान चलाएं। एसपी अभिषेक सिंह, एडीएम अमित कुमार सिंह व अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed