फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mahima Chaudhary came to the streets in support of Shokendar Tomar

शोकेंद्र तोमर के समर्थन में सड़कों पर उतरी महिमा चौधरी 

Tue, 07 Feb 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 07 Feb 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
Mahima Chaudhary came to the streets in support of Shokendar Tomar
बागपत के नैथला मोड़ पर गन्ना खा रही फिल्म अभिनेत्री महिमा चौधरी के साथ सेल्फी लेती युवती - फोटो : amar ujala
बागपत की बड़ौत विधानसभा से सपा - कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी और अर्जुन एवार्डी पहलवान शोकेंद्र तोमर के समर्थन में फिल्म अभिनेत्री महिमा चौधरी ने गौरीपुर से बड़ौत तक रोड शो निकाला। महिमा को देखने और सुनने के लिए युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। गांव दर गांव महिलाओं ने अभिनेत्री का अभिनंदन किया। इस दौरान शोकेंद्र तोमर ने कहा यूपी में फिर से सपा - कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनेगी।
विज्ञापन


मंगलवार को  सपा - कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी शोकेंद्र तोमर ने निवाड़ा में अभिनेत्री महिमा चौधरी का स्वागत किया। यहां से खुली गाड़ी में वह शोकेंद्र तोमर के साथ सिसाना, गौरीपुर जवाहरनगर, सरूरपुर, बड़ौली होते बड़ौत पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों ने अभिनेत्री महिमा चौधरी और शोकेंद्र तोमर का जोरदार स्वागत किया। बड़ौत में दिल्ली रोड से होते रोड शो कोताना रोड, फूंसवाली मस्जिद, नेहरू मूर्ति, संजय गांधी की मूर्ति, अग्रसेन भवन, सारंग रोड, नेहरू रोड, पंजाबी क्वार्टर, गुराना रोड, बड़का रोड होते  दिल्ली रोड से गुजरा। रोड शो के आगे कार्यकर्ता बाइकों पर अगवानी कर रहे थे। इनके पीछे एक खुली जीप में उप्र योजना आयोग के सदस्य ओमवीर तोमर , हाजी तराबुद्दीन भी चलेे। महिमा को देखने के लिए महिलाएं और युवतियों की भारी भीड़ जमा थी। रोड शो में शोकेंद्र तोमर ने कहा  यूपी में फिर से  सपा - कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में  पिछले पांच साल में सरकार ने प्रदेश में कई सराहनीय कार्य किए हैं। सपा की नीतियां सर्वसमाज को साथ लेकर चलने की है। इसमें सपा के जिलाध्यक्ष राजूद्दीन, कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रामकुमार चौधरी, हाजी तराबुद्दीन, यशपाल चौधरी, ओमबीर चौधरी, बिल्लू प्रधान, रिफाकत अली, तेजपाल मास्टर, नगीन चंद प्रधान, राम निवास जैन, आबिद मलिक, यूनुस चौधरी आदि रहे।

विज्ञापन


अपने घर आई तो लिया गन्ने का स्वाद
महिमा चौधरी मूल रूप से बागपत के ककड़ीपुर गांव की रहने वाली है। मंगलवार को वह अपने जिले में पहुंची तो गन्ने की याद आई। प्रत्याशी शोकेंद्र तोमर ने गन्ना मंगाया, इसके बाद खुली जीप में महिमा ने गन्ने का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेल्फी लेने के लिए कई-कई किमी की दौड़
महिमा चौधरी के साथ सेल्फी लेने के लिए युवाओं ने कई-कई किमी दौड़ लगाई। दिल्ली-यमुनौत्री हाईवे पर महिमा की कार के साथ चलते हुए सेल्फी ली। खुद महिमा चौधरी ने भी सेल्फी ली और स्कूली बच्चों के फोटो भी खींचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed