{"_id":"5de6b43e8ebc3e550265ad0f","slug":"mahila-ki-jeb-se-nagdi-saaf-ki-baghpat-news-mrt456727338","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने जेब से उड़ाए 50 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने जेब से उड़ाए 50 हजार रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला ने जेब से उड़ाए 50 हजार रुपये
अग्रवाल मंडी टटीरी। ओबीसी बैंक में एक महिला ने उपभोक्ता की जेब से 50 हजार रुपये की नकदी साफ कर दी। इसके बाद बैंककर्मियों ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। लेकिन महिला की पहचान नहीं हो सकी।
मंगलवार को कस्बे के निवासी महिपाल ओबीसी बैंक में सुबह करीब साढ़े 11 बजे पहुंचे। यहां से उन्होंने शादी समारोह के लिए चार लाख रुपये बैंक से निकाले थे। दोनों जेबों में धनराशि रखी थी। जब वह बाहर निकालकर जेब देखी तो एक 50 हजार की एक गड्डी गायब मिली। लाइन में उसके पीछे लगी महिला को देखा तो वह वहां नहीं मिली। उसने बैंक और बाहर उक्त महिला को देखा। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। इसकी शिकायत बैंक मैनेजर प्रदीप कुमार से की। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी है। उसके बाद पीड़ित महिपाल ने इसकी शिकायत टटीरी चौकी पर की है। चौकी इंचार्ज से महिला को गिरफ्तार कर धनराशि वापस कराने की मांग की है।