{"_id":"58d807c44f1c1b297d1a17d8","slug":"mahila-ki-faansi-lagakar-hatya","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की फांसी लगाकर हत्या, मीतली में फेंका शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की फांसी लगाकर हत्या, मीतली में फेंका शव
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। मीतली गांव में ईख के खेत में महिला का शव मिला। महिला के गले और सिर पर चोट के निशान हैं। पुलिस के अनुसार हत्या कर महिला की लाश को क्षेत्र में फेंका गया है। रविवार को देर रात तक महिला के शव की शनाख्त नहीं हुई।
मीतली निवासी अनिल के खेत में महिला का शव पड़ा हुआ था। रविवार सुबह वहां से गुजर रहे लोगों को लाश दिखाई दी। उन्होंने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना किया। महिला सफेद साड़ी पहने हैं। उनके सिर पर चोट लगी है और गले में कपड़ा बंधा है और निशान बना है। इससे पता चलता है कि उसकी फांसी लगाकर और धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या की । पुलिस ने शव की शनाख्त कराने के काफी प्रयास किए, लेकिन देर रात तक सफलता नहीं मिली। बाद में शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी ने कहा प्रथम दृष्टता प्रतीत हो रहा है कि महिला की हत्या कर शव को क्षेत्र में फेंका है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी।
एक के बाद एक मिल रहे शव
बागपत। जनपद में एक के बाद एक शव मिल रहे हैं। चार दिन पहले सूरजपुर महनवा गांव के जंगल में महिला की लाश मिली थी। पुलिस ने उसकी हत्या करने के आरोपी पति समेत दो को गिरफ्तार कर जेल भेजा।