फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mahayagya concluded with the wish of national welfare

राष्ट्र कल्याण की कामना के साथ महायज्ञ सम्पन्न

Wed, 12 Oct 2022 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Mahayagya concluded with the wish of national welfare
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिनौली। रंछाड़ गांव के शिव मंदिर में मंगलवार को यजुर्वेद पारायण महायज्ञ राष्ट्र कल्याण की कामना के साथ संपन्न हो गया। जिसमें विद्वानों ने यज्ञ को श्रेष्ठ व सर्वहितकारी बताया।
ब्रह्मा लाक्षागृह गुरुकुल के प्रधानाचार्य अरविंद शास्त्री ने कहा कि संगती, दान और देवपूजा को आत्मसात करने पर जीवन सुखमय बनेगा। पवित्र आत्मा से की जाने वाली परमात्मा की स्तुति कल्याणकारी होती है। सत्संग से आत्मा पवित्र बनती है। अच्छा चिंतन मनन करने से हम मनुष्य बन सकते हैं। समता का व्यवहार मानव जीवन को सफल बना सकता है। मन के साथ प्राण और प्राण के साथ विचार अच्छे होने चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यज्ञ श्रेष्ठ कर्म, सर्वहितकारी व सामाजिक कार्य है। स्वामी सत्यवेश ने काव्यपाठ से सामाजिक बुराइयों तथा पाखंड से दूर रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर विदुषी अंजलि आर्या, रोहित शास्त्री ने भी वेदोपदेश दिया। जयवीर सिंह, करण सिंह, समरपाल प्रधान, जितेंद्र राणा, विपिन राणा, एसआई ओमवीर सिंह, राममेहर, वीरपाल, संजीव बोगदी, सुधीर आर्य, वीरेंद्र, कृष्णपाल, इंद्रपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed