फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mahasanyog on Dhanishta Nakshatra and Paridhi Yoga on Shivratri

शिवरात्रि पर धनिष्ठा नक्षत्र और परिधी योग का बन रहा महासंयोग

Sun, 27 Feb 2022 10:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 10:17 PM IST
विज्ञापन
Mahasanyog on Dhanishta Nakshatra and Paridhi Yoga on Shivratri
शिव की उपासना करने से होगी दांपत्य सुख की प्राप्ति और रोग से मिलेगी मुक्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। महाशिव रात्रि पर धनिष्ठा नक्षत्र और परिधि योग होने से महासंयोग बन रहा है। चंद्रमा के कुंभ राशि में प्रवेश करने भी महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना करने से विशेष फल की प्राप्ति होगी। धनिष्ठा नक्षत्र होने से शिव उपासना से दांपत्य सुखी की प्राप्ति और शोक से मुक्ति मिलेगी।

ज्योतिषाचार्य पं. राजकुमार शास्त्री ने बताया कि रात्रि शिवशक्ति के मिलन का महापर्व है। यह दिन और रात शिव शक्ति के मिलन का महापर्व है। इस बार महाशिवरात्रि पर परिधि योग का होना विशेष फलदायी है। परिधि योग सुबह 11 बजकर 18 मिनट तक रहेगा और इसके बाद शिव योग लगेगा। परिधि योग में भगवान भोले नाथ की आराधना करने से शत्रुओं पर विजय मिलती है। महाशिवरात्रि पर धनिष्ठा नक्षत्र होना भी महासंयोग है। धनिष्ठा नक्षत्र में शिव शक्ति की पूजा करने से उत्तम दांपत्य सुख की प्राप्ति के साथ-साथ रोग व शोक से मुक्ति मिलती है। शाम चार बजकर 31 मिनट पर चंद्रमा कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। जिससे यह भी उत्तम संयोग बन रहा है। महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का दूध से अभिषेक करने मनोकामना की सिद्धि होती है। सोमवार को पूरा दिन त्रयोदशी है। इसी दिन प्रदोष व्रत भी है। एक मार्च को सुबह तीन बजकर 16 मिनट पर चतुर्दशी आएगी और रात्रि में एक बजे तक रहेगी। शिवरात्रि पर्व पर रात्रि जागरण करने से अंधकार रूपी कष्टों से मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed