{"_id":"60ce2d588ebc3e7ceb5a5c14","slug":"mahasabha-will-help-families-damaged-by-the-epidemic-baraut-news-mrt5434311147","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना महामारी में मृत्यु होने वाले परिवार की मदद करेगी जांगिड़ ब्राह्मण महासभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना महामारी में मृत्यु होने वाले परिवार की मदद करेगी जांगिड़ ब्राह्मण महासभा
विज्ञापन
महामारी से बिगडे़ परिवारों की मदद करेगी महासभा
बिनौली। बिनौली गांव में शनिवार को अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा की बैठक हुई। जिसमें कोरोना महामारी में समाज के लोगों की मृत्यु हो जाने से बिगडे़ परिवारों की आर्थिक मदद करने का निर्णय किया गया।
परशुराम जांगिड़ के आवास पर आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष हरपाल शर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा, दिल्ली के राष्ट्रीय प्रधान नेमिचंद शर्मा जांगिड़ ने प्रदेश अध्यक्षों के साथ मीटिंग में घोषणा की। उन्होंने कहा कि महामारी से समाज के जिस परिवार में पालक की मृत्यु हुई है और कोई कमाने वाला नहीं है। उन परिवारों को एकमुश्त राशि 20 हजार रुपये तथा 500 रुपये प्रतिमाह पेंशन के रूप दिए जाएंगे। बैठक में समाज के लोगों ने राष्ट्रीय प्रधान के इस कार्य की प्रशंसा की। बैठक में सत्यपाल जांगिड़ रंछाड़ को सर्वसम्मति से बिनौली ब्लॉक अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। बैठक की अध्यक्षता रामनिवास शर्मा हिसावदा ने की तथा संचालन पिलाना ब्लॉक अध्यक्ष सत्यप्रकाश जांगिड़ ने किया। बैठक में प्रदेश मंत्री यशपाल एस जांगिड़, नरेंद्र जांगिड़, जिलाध्यक्ष सुनील जांगिड़, सुभाष, नानक चंद, रमेश जांगिड़, जितेंद्र, संसार सिंह, सुनील, रवींद्र, अनिल आदि उपस्थित रहे। संवाद