फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Maharana Pratap Public School organized sports competition in the race for first Hrithik and Shweta

महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता की दौड़ में ऋतिक और श्वेता प्रथम

Thu, 20 Oct 2016 03:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 20 Oct 2016 03:43 PM IST
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल में एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा नेता रामकुमार पंवार, व्यापारी नेता अनिल गोयल, राकेश कुमार आर्य, प्रविंद्र आर्य ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। स्कूल प्रबंधक मनोज आर्य, क्रीड़ाध्यक्ष प्रियंका आर्य ने बताया कि सीनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में विशाल प्रथम, प्रवेश द्वितीय, तुषार तृतीय स्थान पर रहा।

बालिका वर्ग में कीर्ति प्रथम, हिमांशी द्वितीय और तुन तीसरे स्थान पर रही। 200 मीटर में देवांश प्रथम, वंश द्वितीय, सचिन तृतीय रहा और बालिका वर्ग में हिमांशी प्रथम, तनु द्वितीय, गार्गी व्यास तीसरे स्थान पर रहा। 1600 मीटर बालक वर्ग में ऋतिक प्रथम, प्रवेश द्वितीय, हिमांशी द्वितीय, बालिका वर्ग में श्वेता प्रथम, दीपाली द्वितीय, हिमांशी तृतीय, बालिका जूनियर वर्ग की 100 मीटर में निधि प्रथम, कशिश द्वितीय, अक्षिता तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन


जूनियर बालक वर्ग में आदित्य प्रथम, निखिल द्वितीय और अंश तीसरे स्थान पर रहा। सीनियर बालक वर्ग की कबड्डी में कैप्टन विशाल की टीम जीती। बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में गार्गी व्यास की टीम जीती। सभी खिलाड़ियों का नेशनल बॉक्सर हिमांशु शर्मा ने हौसला बढ़ाया। प्रधानाचार्य शक्ति सिंह, पिंकी, नवाब खां, अमरदीप, प्रमोद, सविता, आरती, ज्योति, दिनेश शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed