{"_id":"630e648df9344462df1b522b","slug":"lumpy-killed-two-animals-90-recovered-baghpat-news-mrt603152477","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंपी से बीमार दो पशुओं की मौत, 90 हुए ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंपी से बीमार दो पशुओं की मौत, 90 हुए ठीक
विज्ञापन
तमेलागढ़ी गांव में बैल को देखते पशु चिकित्सक
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। जिले में लंपी का कहर जारी है। इससे प्रभावित पशुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। जिसमें मंगलवार को बड़ौत ब्लॉक में दो पशुओं की मौत हो गई, जबकि लंपी से बीमार 90 पशु ठीक हो गए। उधर, तीसरे दिन 4600 पशुओं को लंपी से बचाव के लिए टीके लगाए गए।
जिले के 63 गांवों में लंपी रोग से ग्रस्त 271 पशुओं को ट्रैक किया जा चुका है, जिसमें अभी तक 11 पशुओं की मौत हो चुकी है, जबकि मंगलवार को बड़ौत ब्लॉक के शाहपुर बड़ौली व बड़ौत में दो पशुओं की मौत हो गई। उधर, जिले के छह ब्लॉकों में पशुपालन विभाग की टीमों ने अभियान चलाकर 4600 पशुओं को टीकाकरण किया। जिसके चलते अभी तक 10 हजार 500 पशुओं को लंपी से बचाव का टीका लगाया जा चुका है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश चंद्रा ने बताया कि लंपी से ग्रस्त 90 पशु ठीक हो गए। अब लंपी से ग्रस्त पशुओं की स्थिति में काफी सुधार हो रहा है और बचाव के लिए टीकाकरण किया जा रहा है।
तमेलागढ़ी में पहुंचे पशु चिकित्सक, किया उपचार
दाहा। चौगामा क्षेत्र के तमेलागढ़ी गांव में पशुओं में लंपी रोग फैलने के कारण कई पशुओं की मौत हो गई थी। जिसका पता चलने पर मंगलवार को लंपी रोग से बचाव के लिए पशु चिकित्सकों की टीम तमेलागढ़ी गांव पहुंची। जहां 13 पशुओं का उपचार किया और पशुपालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी।