फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Lots of drugs being sold at medical stores in villages

Baghpat News: गांवों में मेडिकल स्टोरों पर खूब बिक रहा नशा

Thu, 13 Apr 2023 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 13 Apr 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Lots of drugs being sold at medical stores in villages
बागपत। नशे की लत से कई परिवार उजड़ चुके हैं। बुधवार को शबगा गांव के ऋषिपाल का परिवार भी उजड़ गया। लेकिन अधिकारी गांवों में नशा बेचने वालों पर शिकंजा नहीं कस पा रहे। गांवों में खुलेआम मेडिकल स्टोरों पर युवाओं को नशे की खुराक मुहैया हो रही है।
विज्ञापन

शबगा गांव में बुधवार को हुए तिहरे हत्याकांड के बाद शबगा गांव के मेडिकल स्टोरों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें मेडिकल स्टोर संचालक दवाइयों के बजाय नशे की गोलियां बेचते नजर आ रहे है। जो स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के दावों की पोल खोल रहे है। गांवों में चल रहे मेडिकल स्टोरों पर नशे की दवाइयों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के पास भी पहुंचती है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति कर दी जाती है।
विज्ञापन

- नशे की लत में कई की हो चुकी है मौत
शबगा गांव के रहने वाले संजीव, राकेश ने बताया कि गांव में चल रहे मेडिकल स्टोरों पर नशीला पदार्थ दे दिया जाता है। नशे की लत में कई लोगों की मौत हो चुकीं हैं और नशे में युवक झगड़ा भी करते रहते है। उन्होंने बताया कि मेडिकल स्टोर पर नशे की दवाई बिकने की शिकायत अधिकारियों से की गई थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वर्जन
- मेडिकल स्टोरों पर नशे के इंजेक्शन और गोलियां बेचने की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो वायरल वीडियो की जांच कर टीम के साथ छापामारी कर कार्रवाई की जाएगी। नशे के इंजेक्शन और दवाइयां बेचने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। - मोहित कुमार दीप, औषधि निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed