फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Lord Shantinath's birth penance, Nirvana Kalyanak Festival celebrated

Baghpat News: भगवान शांतिनाथ का जन्म तप, निर्वाण कल्याणक महोत्सव मनाया

Thu, 18 May 2023 05:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 05:54 PM IST
विज्ञापन
Lord Shantinath's birth penance, Nirvana Kalyanak Festival celebrated
- सकल जैन समाज ने नगर में पालकी यात्रा निकाली
विज्ञापन

फोटो संख्या 2
बड़ौत। नगर में शांतिनाथ मंदिर कमेटी के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को भगवान शांतिनाथ का जन्म, तप, निर्वाण कल्याणक महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर सकल जैन समाज ने नगर में पालकी यात्रा निकाली।

शांतिनाथ भगवान को पालकी में विराजमान कर यात्रा निकाली गई, जो शांतिनाथ मंदिर से शुरू होकर गांधी रोड, नेहरू मूर्ति, भगवान महावीर मार्ग से होते हुए मंदिर में पहुंची। इस दौरान जगह जगह पर जैन समाज के लोगों ने पालकी के सम्मुख आरती की। साथ ही हाथ जोड़कर शांतिनाथ भगवान का आशीर्वाद लिया। पालकी यात्रा को सुभाष जैन एडवोकेट अनिल जैन आशीष जैन, सचिन जैन, नितिन जैन वाले लेकर चले। शांतिनाथ मंदिर परिसर में आचार्य वसुनंदी मुनिराज के शिष्य मुनि ज्ञानानंद, संयमानंद, शिवानंद, प्रश्मानंद सहित आठ मुनियों के मंगल वचनों के साथ शांति धारा हुई। सौधर्म इंद्र का सौभाग्य राजकुमार जैन, अंश जैन, जैन संस इंडस्ट्री को मिला। मूलनायक मूर्ति की अभिषेक का सौभाग्य सुरेंद्र जैन, राकेश जैन को प्राप्त हुआ। कुबेर का सौभाग्य अक्षय जैन एलआईसी वाले, अनिल जैन राजदूत इंडस्ट्री वालों को प्राप्त हुआ। पालकी यात्रा के दौरान अनेक बैंड बाजों की व्यवस्था रही। जैन समाज के पुरुष, महिलाएं बच्चे धार्मिक गीतों पर नृत्य कर रहे थे। पालकी को कंधों पर लेकर चलने वाले सभी श्रद्धालु इंद्रो की पोशाक में रहे। इस दौरान मंदिर कमेटी के उपाध्यक्ष नवीन जैन बब्बल, मंत्री अनिल जैन, जैन समाज के अध्यक्ष प्रवीण जैन, एडवोकेट विनोद जैन, नगर पालिका चेयरमैन पति अश्वनी तोमर, पूर्व चेयरमैन अमित राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed