फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Lord Neminath worshiped with eight substances

Baghpat News: अष्ट द्रव्यों से हुई भगवान नेमिनाथ की पूजा-अर्चना

Sun, 25 Jun 2023 05:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 05:52 PM IST
विज्ञापन
Lord Neminath worshiped with eight substances
फोटो पांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। कस्बा स्थित श्री 1008 भगवान पार्श्वनाथ दिगंबर जैन प्राचीन मंदिर और श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी मंदिर में रविवार को जैन धर्म के 22वें तीर्थांकर भगवान नेमिनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया गया। यहां जैन समाज के लोगों ने अष्ट द्रव्यों से भगवान नेमिनाथ की पूजा अर्चना की।

भगवान नेमिनाथ के मोक्ष कल्याणक महोत्सव में सकल दिगम्बर जैन समाज के श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। जहां सुबह के समय जिनेन्द्र देव के अभिषेक व शांतिधारा के उपरांत इन्द्र-इन्द्राणियों ने देव-शास्त्र-गुरु की पूजा की। साथ ही अष्ट द्रव्यों से भगवान नेमिनाथ की पूजा-अर्चना की। इस मौके पर सामूहिक उच्चारण करते हुए मोक्ष कल्याणक निर्वाण लड्डू प्रभु के चरणों में अर्पित किया गया। इसके उपरांत शाम के समय भगवान नेमिनाथ की 22 दीपों से महाआरती की गई। इसमें जैन समाज की ओर से आठ दिवसीय अष्टान्हिका महापर्व मनाया जाएगा। इसमें श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान व विश्व शांति महायज्ञ, स्वाध्याय, जाप के पाठ कराये जाएंगे। इस मौके पर राजेश जैन, जिनेंद्र जैन, दीपक जैन, सत्येंद्र जैन, गौरव, राहुल जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed