फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Lord Krishna's wedding procession taken out with pomp

Baghpat News: धूमधाम से निकाली गई भगवान श्रीकृष्ण की बरात

Fri, 06 Jan 2023 11:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Lord Krishna's wedding procession taken out with pomp
खेकड़ा में निकाली गई भगवान कृष्ण की बरात में शामिल श्रद्वालु - फोटो : KAHKRA
खेकड़ा। मोहल्ला रामपुर स्थित सदाशिव शक्ति मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण के विवाह की लीला प्रसंग का वर्णन किया। श्रद्धालुओं ने नगर में बैंडबाजों के साथ धूमधाम से भगवान श्रीकृष्ण की बरात निकाली। श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की जयजयकार कर झूूमते रहे।
विज्ञापन

भागवत कथा में शुक्रवार को भगवान कृष्ण और रुक्मणी के विवाह का वृतांत सुनाया गया। पूजा-अर्चना के साथ नगर में भगवान श्रीकृष्ण की बरात निकाली गई। भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित मनमोहक भजनों की धुनो पर श्रद्धालु भाव विभोर होकर झूम उठे। बरात शाह गार्डन मोहल्ला रामपुर, वाल्मीकि चौक, अहिरान चौक, पांडव चौक, तांगा स्टेंड, पाठशाला रोड से होते हुए वापस कथा स्थल में पहुंची।
विज्ञापन

कथा व्यास कृष्ण भक्त जयदेव महाराज ने भगवान कृष्ण के विवाह की लीला का विस्तार से वर्णन किया। कहा कि भगवान भाव के भूखे होते हैं। मानव जन्म सांसारिक सुखों के उपभोग के लिए नहीं बल्कि ईश्वर प्राप्ति के लिए लगाएं। ईश्वर के स्मरण मात्र से ही दुखों का अंत हो जाता है। भगवान की प्राप्ति के लिए भक्ति जरूरी है। भक्ति भाव की व्याख्या करते हुए कहा कि गोपियां कृष्ण के साथ वन में नहीं गई और न ही घर का त्याग किया। फिर भी स्वधर्म का पालन करते हुए भगवान श्रीकृष्ण को पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed