फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Lord Ganesha's Lambodar form is a symbol of happiness and prosperity

Baghpat News: सुख और समृद्धि का प्रतीक होता है भगवान गणेश का लंबोदर स्वरूप

Wed, 11 Sep 2024 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Lord Ganesha's Lambodar form is a symbol of happiness and prosperity
बागपत/ अग्रवाल मंडी टटीरी/छपरौली। जिले में मनाए जा रहे गणेश महोत्सव में मंगलवार को भगवान के लंबोदर स्वरूप का पूजन किया गया। पूजन के बाद आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। नगर के बड़ा बाजार में चल रहे गणेश महोत्सव में पंडित सुबोध शास्त्री और आचार्य सुनील जोशी ने भगवान का पूजन कराया।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया कि मंगलवार को लंबोदर स्वरूप का पूजन कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि भगवान गणेश का पेट बड़ा होने के कारण उन्हें लंबोदर कहा जाता है। भगवान का यह स्वरूप सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। भगवान के इस स्वरूप का पूजन करने से परिवार में सुख और समृद्धि का वास होता है। पूजन में सुजीत लखेरा व उनकी पत्नी सोनिया लखेरा यजमान रहे। इस मौके पर संजय वर्मा, सतीश, पवन तिवारी, विश्वनाथ तिवारी, शिवम, अनुज मौजूद रहे।
विज्ञापन

सिसाना मार्ग स्थित शिव भूमिया मंदिर में आचार्य आनंददेव ने भगवान का पूजन और आरती के बाद प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर कुलदीप भारद्वाज, ब्रजमोहन, रजमुनि, शिवा सहित अन्य मौजूद रहे। कस्बा छपरौली की गंज मंडी में गणेश महोत्सव में भगवान गणेश का पूजन कर लड्डू का भोग लगाया। इस मौके पर कपिल, लक्की, राजन, जितेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी में श्री गणेश सेवा समिति की ओर से मंगलवार को पूजन के बाद भगवान की सुंदर झांकी निकाली गई। दोपहर में कीर्तन कर भगवान का गुणगान किया गया। समिति के अध्यक्ष मुकेश गर्ग, अंकुश गोयल, प्रवीण गोयल, बबलू जैन, अमित गोयल, पवन ठेकेदार, आयुष मोगा, गौरव आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed