{"_id":"5e39bc6a8ebc3ee5d734e851","slug":"looting-the-coil-with-two-women-by-showing-a-gun-baghpat-news-mrt467197273","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे दिखा कर दो महिलाओं से कुंडल लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे दिखा कर दो महिलाओं से कुंडल लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाला (बागपत)। असारा गांव के जंगल में पशुओं के लिए चारा काट रही दो महिलाओं से बदमाशों ने गन प्वाइंट पर जेवर लूट लिए। एक महिला को बदमाश बांध कर खेत में डाल कर फरार हो गए। खेतों में हुई लूट होने ग्रामीणों में दहशत है।
असारा गांव निवासी यासमीन पत्नी फैय्याज मंगलवार सुबह हाइवे के निकट अपने गन्ने के खेत में बरसीम काट रही थी। तभी दो हथियारबंद बदमाश वहां पहुंचे और उससे तमंचे के बल पर कानों के कुंडल लूट लिए। इसके बाद बदमाश उसे बांध कर गन्ने के खेत में डाल कर फरार हो गए। बदमाश यहां से रेलवे अंडरपास के निकट पहुंचे और खेत में काम कर रही अफसाना पत्नी मौसम से भी कानों के कुंडल लूट लिए। तभी राहगीरों ने बदमाशों को देखकर शोर मचा दिया। इस पर बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए बाइक से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने घंटों जंगल में कांबिंग की लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया। कांबिंग के दौरान ही खेत में हाथ-पांव बंधे पड़ी मिली यासमीन को ग्रामीणों ने बंधन मुक्त किया। एक दिन में हुई दो लूट से ग्रामीणों में दहशत है। इंस्पेक्टर महिपाल सिंह का कहना है कि तहरीर मिल गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।