फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Loot from cattle trader exposed, three crooks arrested

पशु व्यापारी से लूट का खुलासा, तीन बदमाश दबोचे

Sat, 27 Jun 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Loot from cattle trader exposed, three crooks arrested
बागपत। बालैनी थाना क्षेत्र के श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर के पास पशु व्यापारी से हुई 28 हजार रुपये की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पशु व्यापारी के चालक ने ही अपने भाई के साथ मिलकर लूट की साजिश रची थी।
विज्ञापन

एसपी अजय कुमार सिंह ने बताया कि सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के लुहारा गांव निवासी पशु व्यापारी तैय्यब पुत्र नूरदीन सहित तीन व्यापारी 23 जून की रात मेरठ पशु पैठ से गांव लौट रहे थे। रात करीब करीब साढ़े आठ बजे श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर के निकट बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे और चाकू के बल पर उनसे 28 हजार 700 रुपये लूट लिए थे। एएसपी अनित कुमार और सीओ खेकड़ा दिलीप कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। पुलिस ने रियाज पुत्र वकील निवासी बरसिया को बुढ़सैनी चौराहे से और नितिन उर्फ जिंद पुत्र महीपाल निवासी ग्राम मतानतनगर, राजन पुत्र उम्मेद सिंह निवासी गांव बुढ़सैनी को क्षेत्र के ईंट भट्ठे के निकट से गिरफ्तार किया है। रियाज के कब्जे से लूट के पांच हजार रुपये, नितिन उर्फ जिंद के कब्जे से लूट के नौ हजार रुपये एवं एक तमंचा, राजन के कब्जे से लूट के छह हजार दो सौ रुपये और चाकू बरामद किया गया है। तीनों वारदात में शामिल थे।
विज्ञापन

इस तरह रची गई थी साजिश
बागपत। एसपी अजय कुमार सिंह ने बताया कि रियाज पशु व्यापारी तैय्यब की बोलेरो पिकअप का चालक था। रियाज ने अपने भाई सिराजुद्दीन व उसके मित्र नितिन उर्फ जिंद व राजन के साथ मिलकर पशु व्यापारियों को लूटने की योजना बनाई थी। बदमाशों को देखते ही उसने गाड़ी रोक ली थी। शुरू से ही पुलिस को उसके ऊपर शक था। नितिन पर दस मुकदमे दर्ज हैं, जिनकी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार लाख रुपये का मिला था इनपुट
बागपत। एसओ बालैनी हेमेंद्र बालियान ने बताया कि रियाज ने अपने भाई सिराजुद्दीन को व्यापारियों के पास चार लाख रुपये होने का इनपुट दिया था। मगर, लूट के दौरान शोर शराबा हो जाने के कारण पशु व्यापारियों से सिर्फ 28 हजार रुपये की लूट ही हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed