{"_id":"5eb04cea8ebc3e90835dd54a","slug":"long-queues-started-as-soon-as-the-contracts-opened-police-was-called-baghpat-news-mrt4804035179","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेके खुलते ही लग गई लंबी कतारें, बुलानी पड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेके खुलते ही लग गई लंबी कतारें, बुलानी पड़ी पुलिस
विज्ञापन
बागपत वंदना चौक पर शराब के ठेके के बाहर शराब लेने के लिए लगी लाइन
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंतजार के बाद दोपहर तीन से शाम सात बजे तक खोले ठेके
तीन दिन के लिए पुलिस करेगी निगरानी, पाबंदी रहेगी लागू
बागपत। लॉकडाउन के तीसरे चरण में जिला प्रशासन ने दोपहर तीन बजे शराब के ठेके खोल दिए। सोमवार को ठेकों के सामने लंबी कतारें लग गईं। व्यवस्था के लिए ठेकेदारों को पुलिस बुलानी पड़ी। इस दौरान दूर-दराज से भी लोग शराब खरीदने दुकान पर पहुंचे। डीएम शकुंतला गौतम ने निर्देश जारी किए हैं कि मंगलवार से नियमित रूप से दुकानें खुलेंगी।
सोमवार को सुबह करीब दस बजे शराब के ठेकों के बाहर लंबी कतार लग गई, जबकि दुकान नहीं खुली थी। इसके बाद लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। जिला प्रशासन के आदेश पर दोपहर तीन से शाम सात बजे तक ठेेके खोल दिए। जिससे फिर लोगों की लंबी कतारें लग र्गइं। अमीनगर सराय, बिनौली, बागपत, खेकड़ा और बड़ौत में भीड़ लग गई। व्यवस्था के लिए शराब ठेकेदारों को पुलिस बुलानी पड़ी।
जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया जिले में मंगलवार से नियमित रूप से शराब की दुकानें खुल जाएंगी। सुबह दस से शाम सात बजे तक शराब की दुकानों का संचालन होगा। तीन दिन शराब के ठेकों पर पुलिस की व्यवस्था रहेगी। हॉटस्पॉट रटौल में दुकानें खोलने की अनुमति नहीं होगी। किसी भी दुकान पर एक साथ पांच ग्राहक से ज्यादा खड़े नहीं होंगे। ग्राहकों के बीच कम से कम छह फुट की दूरी रखी जानी है। शराब की दुकानों के खिड़की और जाली को कम से तीन बार सैनिटाइज करना होगा।
विज्ञापन
इनसेट
जानिए जिले में कितनी दुकानें
बागपत। जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि जिले में 69 देसी, 31 अंग्रेजी, 59 बीयर, एक मॉडल शॉप और तीन भांग की दुकानें संचालित हैं। ओवर रेट और कालाबाजारी करने वालों पर सख्ती की जाएगी।