{"_id":"664d2848510c824d4b03e094","slug":"lokayukta-started-investigation-on-spending-rs-15-crore-in-health-department-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-113297-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: स्वास्थ्य विभाग में 15 करोड़ रुपये खर्च करने पर लोकायुक्त की शुरू हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: स्वास्थ्य विभाग में 15 करोड़ रुपये खर्च करने पर लोकायुक्त की शुरू हुई जांच
विज्ञापन
बागपत। स्वास्थ्य विभाग में एक साल पहले 15 करोड़ रुपये से मशीन व अन्य सामान खरीदने से लेकर ठेकेदारों के भुगतान करने की लोकायुक्त की जांच शुरू हो गई है। जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ने सामान खरीदने में नियमों का पालन नहीं करने का आरोप लगाकर शिकायत की थी। जिस पर उप लोकायुक्त ने जांच के लिए रिकाॅर्ड मांगा है।
जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सतेंद्र खोखर ने लोकायुक्त में स्वास्थ्य विभाग की शिकायत भेजी थी। जिसमें कहा गया कि जुलाई 2023 से पहले एक साल में करीब 15 करोड़ रुपये से ईसीजी मशीन, सेंट्रीफ्यूल मशीन, इस्पायरोमीटर समेत अन्य सामान खरीदा गया। जिसमें नियमों का पालन नहीं किए जाने का आरोप लगाया गया। इसके अलावा आरोप लगाया गया कि जिन कंपनियों को सामान का ठेका दिया गया, उन कंपनियों के फर्जी कागज ठेका लेने के लिए लगाए गए। इसके बावजूद उनकी जांच कराए बिना ठेका दे दिया गया।
आपोप है कि बायोमेडिकल वेस्ट का निस्तारण करने वाली कंपनी के लापरवाही करने के कारण चिकित्सा अधीक्षकों ने बिल सत्यापन करने से इंकार कर दिया था। इसके बावजूद करीब 50 लाख रुपये बिल का भुगतान सीधे कर दिया गया। इसके अलावा भी काफी आरोप लगाए गए हैं। जिसमें लोकायुक्त के सचिव राजेश कुमार ने महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण से सभी शिकायतों से जुड़ा रिकाॅर्ड मांगा है। बागपत से भी रिकाॅर्ड मंगवाया गया है।
विज्ञापन
- बिड संख्या भी सही नहीं मिली, गलत सूचना देने का आरोप
पूर्व अध्यक्ष सतेंद्र खोखर ने यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने पूरी जानकारी करने के लिए सूचना अधिकार अधिनियम के तहत कई सूचनाएं मांगीं थीं। मगर उनको गलत बिड संख्या उपलब्ध करा दी गई जो ऑनलाइन ही नहीं मिली। इस मामले में लोकायुक्त की टीम यहां भी जांच करने पहुंच सकती है।
- वर्जन
लोकायुक्त जांच के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। इस बारे में लखनऊ के स्तर से बताया जा सकता है। इस बारे में पता किया जाएगा। - डाॅ. महावीर सिंह, सीएमओ