रालोद का बड़ा दांव: मेडल विजेताओं को सम्मानित करेंगे जयंत, बागपत में रहेंगे आठ घंटे, जानें- पूरा कार्यक्रम
Baghpat News : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रालोद पश्चिमी यूपी में खिलाड़ियों के जरिए बड़ा दांव चल रही है। चौधरी जयंत सिंह बुधवार को एशियन गेम्स के खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। इस दौरान जयंत बागपत में करीब आठ घंटे रहेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एशियन गेम्स के पदक विजेताओं का सम्मान करने के लिए रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह बुधवार को आएंगे। चौधरी जयंत सिंह सभी पदक विजेताओं के गांव में जाएंगे। जयंत चौधरी बागपत में खेकड़ा के गांधी इंटर कॉलेज में सुबह दस बजे पहुंचेंगे और मवीखुर्द में उनका आखिरी कार्यक्रम होगा। इस तरह वह बुधवार को करीब आठ घंटे बागपत में रहेंगे।
एशियन गेम्स में रोइंग में मवीकलां गांव के सेना के जवान नितीश उज्ज्वल और आदर्श नंगला के नीरज मान ने रजत पदक, अंगदपुर गांव के अखिल श्योराण ने राइफल शूटिंग टीम में स्वर्ण पदक, ढ़िकाना गांव की बहू प्रीति तोमर ने एथलेटिक्स में कांस्य पदक जीता है।
इनके अलावा खेकड़ा के अंकुर धामा ने एशियन पैरा गेम्स में दो स्वर्ण पदक जीते हैं। इन सभी को रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह बुधवार को सम्मानित करेंगे। चौधरी जयंत सिंह बुधवार को सबसे पहले खेकड़ा के गांधी इंटर कॉलेज में आएंगे। जहां मिनी स्टेडियम का शिलान्यास करेंगे और वहां एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता अंकुर धामा का सम्मान करने का कार्यक्रम है।
यह भी पढ़ें: UP: क्यों हुआ मनीषा का मर्डर? ये है शातिर भाभी का सच, भाई के दिमाग में था बड़ा लालच, होश उड़ा देगी पूरी कहानी
वहां से वे ढ़िकाना गांव में जाएंगे और उसके बाद आदर्श नंगला गांव में पहुंचेंगे। वहां से अंगदपुर जौहड़ी और उसके बाद आखिर में मवीखुर्द गांव में जाकर खिलाड़ियों का सम्मान करेंगे। इन सभी जगहों पर कार्यक्रम की तैयारियों में पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।
यह भी पढ़ें: तलाकशुदा महिला की आपबीती: निकाह के झांसे में फंसाया, फिर होटल में लूटी आबरू, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई गुहार