फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Literacy rate increased by six percent in ten years

दस साल में छह फीसदी बढ़ी साक्षरता दर

Wed, 09 Sep 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Literacy rate increased by six percent in ten years
वर्ष 2011 में 66 प्रतिशत थी जिले की साक्षरता दर, वर्तमान में 72 तक पहुंची
विज्ञापन

महिला ने भी दिखाई रुचि, छह प्रतिशत बढ़ी साक्षरता
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जनपद में साक्षरता दर वर्ष 2011 में औसतन 66 फीसदी थी, जो अब 72 फीसदी हो गई है। पुरुषों के साथ महिलाओं की साक्षरता भी बढ़ी है। अब जिले में महिला की साक्षरता दर 66 प्रतिशत है, जो वर्ष 2011 में 60 फीसदी थी।
एनजीओ के माध्यम से चलाया गया जागरूकता अभियान
बागपत। नवोदय लोक चेतना संस्था के सचिव देवेंद्र धामा और अन्य संस्थाओं ने अभियान चलाकर लोगों को बेटी की शिक्षा के प्रति जागरूक किया। इससे महिलाओं की साक्षरता में बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन

समय-समय पर चलाए गए अभियान
बागपत। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी राजीव रंजन मिश्र ने बताया कि जिला लोक शिक्षा समिति की ओर से जिले भर में समय-समय पर अभियान चलाकर लोगों को महिला शिक्षा के लिए जागरूक किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साक्षर भारत मिशन साबित हुआ मिल का पत्थर
बागपत। बीएसए राजीव रंजन मिश्र का कहना है कि सरकार की प्रौढ़ों को शिक्षित करने के लिए चलाई गई साक्षर भारत मिशन योजना मिल का पत्थर साबित हुई। योजना के अंतर्गत प्रौढ़ों को शिक्षित करने के लिए प्रत्येक गांव में दो प्रेरक नियुक्त किए गए थे। वर्ष में दो बार परीक्षा आयोजित कराई जाती थी। परीक्षा के उपरांत प्रौढ़ को प्रमाण पत्र वितरित किए जाते है। मिशन के अंतर्गत पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने अधिक रुचि दिखाई। इससे महिला साक्षरता में बढ़ोत्तरी हुई।
31 मार्च 2018 को बंद हो गई थी योजना
बागपत। साक्षर भारत मिशन योजना को सरकार ने 31 मार्च 2018 को बंद कर दिया था। योजना बंद होने से प्रौढ़ शिक्षा रुक गई है।
आउट ऑफ स्कूल बच्चों के लिए अभियान
बागपत। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से प्रतिवर्ष आउट ऑफ स्कूल बच्चों का सर्वे करने के लिए अभियान चलाया जाता है। सर्वे के दौरान बच्चों को शिक्षित करने के लिए उनका विद्यालयों में नामांकन कराया जाता है।

मिलकर करे साक्षरता के लिए कार्य
अग्रवाल मंडी टटीरी। विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर लायंस क्लब अग्रवाल मंडी की ओर से वेविनार पर गोष्ठी हुई। इसमें डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन विजन लॉयन अभिमन्यु गुप्ता कहा कि निरक्षरता देश के लिए अभिशाप है। प्रबुद्ध लोगों को समाज को साक्षर करने के लिए जागरूक करना होगा। डॉक्टर कमला अग्रवाल ने कहा की साक्षरता बढ़ने से देश आत्मनिर्भर होगा। कार्यक्रम में पंकज गुप्ता, अलका गुप्ता, मनोज मित्तल, आशुतोष मित्तल, अतुल, विभोर जिंदल, संजय गर्ग, संदीप अग्रवाल, प्रवीण गुप्ता, डॉ रामलाल, डॉ योगेश चौधरी, डॉ रुचि गुप्ता ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed