फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Liquor mafia's property worth Rs 24.19 lakh attached

शराब माफिया की 24.19 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क

Tue, 22 Jun 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Liquor mafia's property worth Rs 24.19 lakh attached
छपरौली। पुलिस ने शराब माफिया की संपत्ति को कुर्क किया है। मंगलवार को हिस्ट्रीशीटर एवं शराब माफिया विजय उर्फ पिंटू निवासी सिनौली का मकान और घेर की कुर्की कर दी गई। जिनकी कीमत लगभग 24.19 लाख रुपये बताई जा रही है। सीओ आलोक सिंह और तहसीलदार प्रदीप कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को थाना अध्यक्ष छपरौली पुलिस के साथ सिनौली पहुंचे। सभी सामानों की लिस्ट तैयार करके कमरों के अंदर रखकर सील लगाई गई। उसके बाद पुलिस ने मकान व घर के गेट के सामने मकान कुर्क करने का नोटिस बोर्ड लगाया। सीओ आलोक सिंह ने बताया कि शराब माफिया का 130 वर्ग मीटर का एक मकान जिसकी कीमत लगभग 11.12 लाख रुपये और 152.74 वर्ग मीटर का एक घेर जिसकी कीमत लगभग 13.7 लाख रुपये है। कुल कुर्क संपत्ति लगभग 24.19 लाख रुपये की है। विजय और पिंटू के खिलाफ अलग अलग थानों में शराब तस्करी, गैंगस्टर, हत्या, हत्या का प्रयास आदि सहित 37 मुकदमे दर्ज हैं। कुछ महीनों पहले ही विजय पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल विजय को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। जो अभी भी जेल में बंद है।
विज्ञापन

पानी की बोतलें दीवार फांदकर निकाली
पिंटू उर्फ विजय के मकान की कुर्की के दौरान पुलिस ने किरायेदार की करीब 250 पानी की बोतलें आंगन में रखवा दी थी। बाद में उठाकर ले जाने को कहा था। सील लगने के बाद सीओ ने अंदर झांककर देखा तो बोतलें देखकर भड़क गए। अधीनस्थों को फटकार लगाई। जिस पर पुलिसकर्मियों ने दीवार फांदकर बोतलें बाहर निकलवाईं। विजय के मकान का एक हिस्सा गांव के व्यक्ति ने किराये पर ले रखा था। जिसमें पानी की बोतलें भरने का करता था। बाकी सामान तो उसने बाहर निकाल लिया था, लेकिन बोतलें रह गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed