फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Liquor contracts will be investigated for recovery of more than three and a half crores every month

Baghpat News: शराब ठेकों पर हर महीने साढ़े तीन करोड़ ज्यादा वसूली की होगी जांच

Thu, 23 Mar 2023 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 23 Mar 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Liquor contracts will be investigated for recovery of more than three and a half crores every month
बागपत। शराब ठेकों पर हर महीने लोगों से साढ़े तीन करोड़ रुपये की ज्यादा वसूली के मामले को जिलाधिकारी राजकमल यादव ने गंभीरता से लिया है। जिलाधिकारी ने सभी ठेकों पर छापा मारने के साथ ही स्टॉक रजिस्टरों की जांच की तैयारी की। इसके लिए टीम बनाकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

बागपत में अंग्रेजी व देशी शराब के साथ ही बीयर के 155 ठेके हैं। जहां रोजाना एक लाख दस हजार लीटर शराब व बीयर की बिक्री होती है। जिनमें बोतल, आधा, पव्वा व बीयर की बोतल शामिल हैं। यहां सभी ठेकों पर बोतल, आधा, पव्वा व बीयर पर दस रुपये ज्यादा लिए जाते हैं। इस तरह एक औसत के अनुसार रोजाना एक लाख दस हजार लीटर शराब व बीयर पर 11 से 12 लाख रुपये ज्यादा लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

यह रुपया ठेकेदार से लेकर आबकारी विभाग वालों की जेब में जा रहा है। बागपत, बड़ौत व खेकड़ा के ठेकों की वीडियो वायरल होने के बाद छानबीन कराने पर पता चला कि सभी ठेकों पर यह खेल चल रहा है। जिस पर जिलाधिकारी राजकमल यादव ने आबकारी विभाग के अधिकारियों का जवाब तलब किया है। इसके साथ ही ठेकों पर छापा मारने के लिए अलग से टीम बनाई जाएगी, क्योंकि आबकारी विभाग के पास शिकायत आने पर जांच के नाम पर दावत उड़ाने का वीडियो भी सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी राजकमल यादव ने कहा कि ठेकों पर छापा मारा जाएगा। उनके स्टॉक रजिस्टरों की जांच भी कराई जाएगी। किसी जगह गड़बड़ मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed