{"_id":"591df3e64f1c1bd520f246cc","slug":"lineman-ki-karant-se-maut","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइनमैन की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइनमैन की करंट से मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत (ब्यूरो)। काठा गांव में विद्युत लाइन ठीक करते समय करंट लगने से झुलसे लाइनमैन की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि शट डाउन लेने के बाद लाइन में विद्युत सप्लाई की। इस कारण उसकी जान गई है। उन्होंने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
काठा गांव का जोगेंद्र विद्युत निगम में संविदा पर लाइनमैन के पद पर तैनात था। वह 11 मई को बिजलीघर से शट डाउन लेकर गांव में ही विद्युत लाइन ठीक कर रहा था। इसी दौरान लाइन में विद्युत सप्लाई होने से उसको करंट लगा और बुरी तरह से झुलस गया था। परिजन उसको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। वहां से चिकित्सकों ने उसको दिल्ली रेफर किया।
तभी से उसका सफदर गंज अस्पताल में उपचार चल रहा था। वहां लाइनमैन ने बृहस्पतिवार को दम तोड़ दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। परिवार के काफी लोग कोतवाली में पहुंची। उन्होंने कहानिगम के कर्मचारी ने जान बूझकर लाइन में विद्युत सप्लाई चालू की है। उन्होंने प्रदर्शन कर आरोपी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी ने कहा मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।