{"_id":"6274078a13dba44c1c7b7b37","slug":"lights-went-off-in-30-villages-due-to-rain-accompanied-by-strong-wind-baghpat-news-mrt5873585171","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश और तेज हवा से तार व पोल टूटने से 20 घंटे बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश और तेज हवा से तार व पोल टूटने से 20 घंटे बत्ती गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/बड़ौत। जिले में बुधवार देर शाम तेज हवा व बरसात के दौरान विद्युत लाइन के खंभे टूटने से 20 घंटे तक बिजली गुल रही। गांवों में रातभर अधेरा पसरा रहा। बृहस्पतिवार देर शाम तक आपूर्ति बहाल हो सकी। आपूर्ति ठप होने से गांवों में पशुओं के लिए चारा तथा पेयजल संकट गहरा गया।
बुधवार को तेज हवा के साथ आई बरसात से दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के 132केवीए बिजलीघर में 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया। चौथे, दूसरे व सातवें फीडर से जुड़ी बड़ौत के मोहननगर, आजाद नगर, न्यू रामनगर, मधुबन कॉलोनी, पटेल नगर, रामबाग कॉलोनी, आवास विकास, कांशीराम कॉलोनी के अतिरिक्त देहात क्षेत्र में लूंब, तुगाना, कर्डी, किरठल, बिजरौल, बामनौली, दोघट, पुसार, रंछाड़, बरनावा, बिनौली, जौहड़ी समेत 30 से अधिक गांवों में पूरी रात आपूर्ति ठप रही। इसके अतिरिक्त हिसावदा, गठीना और हिसावदा फीडर से जुड़े गांवों में आपूर्ति ठप रही। उधर, ढिकौली गांव में ट्रांसफार्मर फुंकने से क्षेत्र में बिजली व्यवस्था प्रभावित रही। बृहस्पतिवार को दिनभर कर्मचारियों ने मशक्कत कर व्यवस्था दुरुस्त कराई।
पूरी रात अंधेरे में परेशान रहे लोग
विद्युत लाइन व खंभे टूट जाने के कारण जिले के गांवों में अंधेरा छा गया। जिससे लोगों को परेशानी हुई। बृहस्पतिवार को र्िवद्युत आपूर्ति शुरू न होने से ग्रामीणों को पशुओं के चारा काटने तथा पेयजल की समस्या से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर की वैकल्पिक व्यवस्था कराई
बरसात और तेज हवा के कारण बुधवार को बड़ौत व ढिकौली गांव में ट्रांसफार्मर फुंकने से बिजली की सप्लाई ठप हो गई थी। बृहस्पतिवार को ऊर्जा निगम की ओर से दोनों स्थानों पर ट्रांसफार्मर की वैकल्पिक व्यवस्था कराई गई।
वर्जन
बुधवार को तेज हवा के साथ बरसात के दौरान विद्युत तार टूट गए थे। ढिकौली और बड़ौत में फुंके ट्रांसफार्मर पर वैकल्पिक व्यवस्था कराई गई। बृहस्पतिवार को अधिकतर स्थानों पर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराकर आपूर्ति बहाल करा दी है।-अमर सिंह, एक्सईएन बागपत