फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   License issued with wrong validity date

गलत वैधता तिथि के साथ जारी हुआ लाइसेंस

Sat, 25 Jul 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
License issued with wrong validity date
लौहड्डा गांव के सुभाष चंद काट रहा एआरटीओ कार्यालय के चक्कर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। संभागीय विभाग की ओर से जारी किए जा रहे ड्राइविंग लाइसेंस में तिथि गलत प्रिंट हो रही है। कार्ड धारक का लाइसेंस की वैधता जारी होने से एक माह पूर्व अंकित हो गई है। आवेदक तिथि ठीक कराने के लिए कार्यालय के चक्कर लगा रहा है।

लौहड्डा गांव के सुभाष चंद पुत्र महेंद्र सिंह ने 27 जून को उपसंभागीय कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। विभाग की ओर से 11 जुलाई को डाक के माध्यम से लाइसेंस घर पहुंचा। सुभाष ने बताया कि लाइसेंस जारी होने की तिथि 16 जून 2020 है। वैधता समाप्त होने की तिथि 18 मई 2020 अंकित की गई है। अब वह वैधता ठीक कराने के लिए एआरटीओ कार्यालय के चक्कर लगा रहा है। एआरटीओ सुभाष राजपूत का कहना है कि उनके सॉफ्टवेयर में दर्ज की गई सभी जानकारी सही है। ड्राइविंग लाइसेंस की प्रिंटिंग शासन स्तर पर होती है। ऑनलाइन चैक करने पर आवेदक के लाइसेंस की वैधता सही है। इस बारे में शासन को अवगत करा दिया गया है। आवेदक के लाइसेंस की वैधता की तिथि ठीक करा कर नया कार्ड जारी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed