फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Lekhpal suspended for conducting illegal mining with people of Haryana

हरियाणा के लोगों से मिलकर अवैध खनन कराने पर लेखपाल निलंबित

Fri, 01 Apr 2022 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal suspended for conducting illegal mining with people of Haryana
हरियाणा के ध्यानार्थ
विज्ञापन

- यमुना में पुल बनाकर खेड़ा इस्लामपुर में खनन कर रहे थे हरियाणा के लोग
- किसानों पर हमला करने के बाद जांच कराने पर खुलासा, डीएम ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। हरियाणा के लोगों से मिलकर यमुना खादर में अवैध खनन कराने पर सर्वे विभाग का लेखपाल निलंबित कर दिया गया। हरियाणा के लोगों ने यमुना में पुल बनाकर खेड़ा इस्लामपुर में खनन शुरू किया था। किसानों के विरोध करने पर बवाल भी हुआ था। अब डीएम की कार्रवाई के बाद यह भी साफ हो गया कि यूपी की जमीन में हरियाणा के लोग अवैध रूप से खनन कर रहे थे।
हरियाणा के लोगों ने यमुना में अवैध रूप से पुल बनाकर खेड़ा इस्लामपुर के खादर में मशीनों से खनन शुरू कर दिया था। इसका विरोध करने पहुंचे खेड़ा इस्लामपुर के किसानों पर हरियाणा के लोगों ने हमला भी किया था। इसे लेकर बवाल हो गया था। किसानों ने तहसील के एक कर्मचारी और सर्वे विभाग के कर्मी पर मिलीभगत करके अवैध खनन कराने का आरोप लगाया था। इस मामले में डीएम राजकमल यादव ने जांच शुरू कराई थी। डीएम ने बताया कि जांच में सामने आया कि सर्वे विभाग का लेखपाल राजेश शुक्ला इस अवैध खनन के खेल में शामिल था। जांच रिपोर्ट के आधार पर उसे निलंबित कर दिया है। बताया कि जांच अभी जारी रहेगी।
विज्ञापन

तहसील के कर्मचारी पर कार्रवाई नहीं
अभी तहसील के कर्मचारी पर कार्रवाई नहीं की गई है, जबकि उससे भी हरियाणा के लोग लगातार बात करके खनन कराने की जिम्मेदारी लेने की बात कह रहे थे। डीएम की इस कार्रवाई से यह भी साफ हो गया है कि हरियाणा के लोग यूपी की जमीन में ही अवैध खनन किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed