फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Left home with scolding of family, police shook

परजिनों की डांट से घर छोड़ा, पुलिस ने मिलाया

Tue, 28 Jan 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Left home with scolding of family, police shook
परिजनों की डांट से घर छोड़ा, पुलिस ने मिलाया
विज्ञापन

रमाला (बागपत)। परिजनों की डांट से घर छोड़कर रेलवे स्टेशन पहुंची एक 12 वर्षीय लड़की को पुलिस ने उसके घर वालों को सौंप दिया। इससे परिजनों की खुशी का ठिकाना न रहा। इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर पुलिस रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप, होटल और ढाबों की चेकिंग कर रही थी। कासिमपुर खेडी रेलवे स्टेशन पर पुलिस को एक 12 वर्षीय लड़की घूमती मिली। पुलिस ने उससे उसका नाम व पता पूछा तो वह घबराकर रोने लगी। पुलिस उसे थाने ले आई। वहां एसआई सुमेर सिंह व निशी मलिक ने पूछताछ की तो उसने अपना नाम व पता बताया। पुलिस उसे लेकर दिल्ली गई और उसके परिजनों को सौंप दिया। बच्ची के पिता ने बताया कि पढ़ाई की वजह से डांटने पर वह घर से चली गयी थी । परिजन उसे रात भर ढूंढते रहें। सोमवार को जब पुलिस उसे लेकर पहुँची तो परिजनों की खुशी का ठिकाना नही रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed