फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Leave hatred, unite India: Digvijay Singh

UP: भारत जोड़ो यात्रा में शामिल वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह बोले- यात्रा का मकसद 'नफरत छोड़ो, भारत जोड़ो'

Wed, 04 Jan 2023 05:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 04 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
Leave hatred, unite India: Digvijay Singh
मवीकलां गांव पहुंचे दिग्विजय सिंह से मुलाकात करते बागपत के कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : BAGHPAT

भारत जोड़ो यात्रा में बागपत के मवीकलां पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने जहां यात्रा को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। वहीं, भाजपा सरकार पर हमला किया। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि भाजपा हमेशा धर्म और जाति के नाम पर तोड़ने की राजनीति करती है। वहीं, कांग्रेस सभी को जोड़ने का काम कर रही है।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस यात्रा से कोई वोट मांगने नहीं आया है। बल्कि इसका मकसद नफरत छोड़ो, भारत जोड़ो की अपील करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा धर्म और जाति के नाम पर लोगों को लड़ाकर तोड़ने का काम किया है। उसके विपरीत कार्य करने के लिए यह यात्रा निकाली रही है। जिससे देश में रहने वाला हर व्यक्ति जोड़ा जा सके।

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें:  Meerut News Live: बागपत के मवीं कलां में प्रेस वार्ता करेंगे राहुल गांधी, भारत जोड़ो यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय उर्फ लल्लू ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक जाएगी। जिसमें राहुल गांधी ने रोजाना, मजदूरों, गरीबों, किसानों एवं अन्य वर्गों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना।

उन्होंने नफरत की राजनीति को खत्म करने और प्यार मोहब्बत की राजनीति को बढ़ावा देने का काम किया है। भारत जोड़ो यात्रा को जिस मकसद से शुरू किया गया था, वह पूरा होता दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed