फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Lawyers staged a protest at the collectorate to demand that vehicles be exempted from toll charges.

Baghpat News: अधिवक्ताओं ने वाहनों को टोल फ्री कराने के लिए कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया

Wed, 21 Jan 2026 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Lawyers staged a protest at the collectorate to demand that vehicles be exempted from toll charges.
बागपत। जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को कचहरी से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला और फिर प्रदर्शन किया। उन्होंने अधिवक्ताओं के वाहनों को टोल फ्री करने की मांग का ज्ञापन डीएम अस्मिता लाल को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी के नाम सौंपा।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष तोमर ने कहा कि अधिवक्ताओं को न्यायिक कार्यों के लिए न्यायाधीश व पीड़ितों से मिलने के लिए आना जाना पड़ता है। ऐसे में उनसे टोल वसूला जाता है, जो सही नहीं है। टोल वसूलने से अधिवक्ताओं की आर्थिक स्थिति पर अधिक भार पड़ता है। यदि कोई अधिवक्ता विरोध करता है तो उनके साथ अभद्रता की जाती है और मारपीट की स्थिति हो जाती है। ऐसे में माहौल खराब होने का खतरा बना रहता है। इसलिए देश के सभी टोल पर अधिवक्ताओं को टोल न वसूला जाए। उन्होंने टोल न वसूलने के लिए डीएम को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी के नाम सौंपकर मांग पूरी करने की मांग की है। इस मौके पर महामंत्री अजित सिंह, अनुज ढाका, सचिन कुमार शर्मा, चांदवीर सिंह राणा, सचिन कुमार यादव, नरेंद्र सिंह राणा, सनुज राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed