फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Last Monday of Sawan, the queue of devotees in temples

सावन का अंतिम सोमवार, मंदिरों में लगी भक्तों की कतार

Tue, 09 Aug 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Last Monday of Sawan, the queue of devotees in temples
बागपत : बालैनी के पुरा महादेव मंदिर में पूजा करते श्रद्घालु। - फोटो : BAGHPAT
बालैनी/बागपत। श्रावण माह के अंतिम सोमवार को पुरा महादेव मंदिर में दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल मौजूद रहा। उधर जिलेभर के मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

श्रावण माह के अंतिम सोमवार को पुरा गांव स्थित ऐतिहासिक भगवान परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में रविवार रात दो बजे से ही श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने लगे थे। दिन निकलते ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और जलाभिषेक करने के लिए लंबी लाइन लग गई। भक्तों ने भगवान आशुतोष को भांग, दूध, धतूरा, शहद चढ़ाकर जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

उधर सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर परिसर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही और मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी गई। एएसपी मनीष मिश्र ने मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। मंदिर में शाम तक श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचते रहे। मंदिर के मुख्य पुजारी जयभगवान शर्मा ने बताया कि शाम तक दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। वहीं श्रावण के अंतिम सोमवार को मंदिर में जलाभिषेक के लिए आए श्रद्धालुओं ने दुकानों पर खरीदारी की। बच्चों ने खिलौने खरीदे। उधर, बागपत के पक्का घाट मंदिर, बाबा जानकीदास मंदिर, भूमिया शिव मंदिर, बागेश्वर मंदिर, शिव मंदिर के अलाव अग्रवाल मंडी टटीरी, अमीनगर सराय, खेकड़ा, बड़ौत समेत जिलेभर के मंदिरों में पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed