{"_id":"67f57376a3425825be058325","slug":"laptop-exploded-with-a-bang-in-the-municipality-fire-also-broke-out-inside-the-car-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-129437-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: नगर पालिका में धमाके के साथ फटा लैपटॉप, कार के अंदर भी आग लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: नगर पालिका में धमाके के साथ फटा लैपटॉप, कार के अंदर भी आग लगी
विज्ञापन
पुन: प्रेषित फोटो परिचय:- नगर पालिका में धमाके के साथ फटा लैपटॉप की खबर से संबंधित फोटो। फटा
बागपत। शहर की नगर पालिका में कार के अंदर रखा लैपटॉप धमाके के साथ फट गया। इससे कार में आग लगने पर अंदर से धुआं निकलने लगा तो कर्मियों ने उसे किसी तरह बुझाया। कंप्यूटर ऑन होने के कारण कार के अंदर धूप में रखा होने से लैपटॉप फटने की बात कही जा रही है। वहीं इंजीनियर ने लैपटॉप को ऑन करके धूप में न रखने की सलाह दी है।
बागपत के योगेश की सोमवार को नगर पालिका कार्यालय परिसर में धूप में गाड़ी खड़ी थी। उसके अंदर लैपटॉप रखा था जो ऑन था। उसको लैपटॉप बंद करना ध्यान नहीं रहा। गाड़ी के अंदर रखा लैपटॉप धूप में गर्म हो गया और इसके बाद वह धमाके के साथ फट गया। धमाका होने पर नगर पालिका के कर्मचारी एकत्र हो गए तो गाड़ी के अंदर से धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया। अंदर सीट पर आग लगी देखकर शोर मचाया और गाड़ी मालिक के आने पर खिड़की खोलकर उसे बुझाया गया। इस तरह जल्दी आग बुझने से बड़ा हादसा होने से टल गया।
--
लैपटॉप को ऑन करके धूप में नहीं रखना चाहिए
इंजीनियर पंकज भारद्वाज ने बताया कि गर्मी के मौसम में लैपटॉप को गाड़ी या अन्य जगह धूप में ऑन करके नहीं रखना चाहिए। लैपटॉप ऑन होने के कारण वह गर्म हो जाता है। इससे लैपटॉप फटने का खतरा रहता है। एक तो गर्मी और दूसरा लैपटॉप गर्म होने के कारण ऐसा होता है।
विज्ञापन
-- इसका रखें ध्यान
- गर्मी के मौसम में लैपटॉप कूलिंग पैड का इस्तेमाल करें
- गाड़ी के अंदर लैपटॉप को ऑन करके नहीं रखना चाहिए
- लैपटॉप पूरा बंद होने के बाद ही स्क्रीन बंद करें
- लैपटॉप गर्म होने लगे तो उसकी सर्विस कराएं।
- लैपटॉप बंद करने के 15 मिनट बाद बैग में रखें।
- लैपटॉप को धूप में रखने से बचें, क्योंकि ऐसे में फटने का खतरा बना रहता है।