{"_id":"60ef1a4a8ebc3ee5681535a7","slug":"landslides-surrounded-by-lightning-in-firozpur-baghpat-news-mrt5473766125","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में बिजली गिरने से घेर जमींदोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर में बिजली गिरने से घेर जमींदोज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। बुधवार को हुई बारिश के दौरान बिजली गिरने से फिरोजपुर गांव में शिक्षक का घेर जमींदोज हो गया। उधर, मुबारिकपुर गांव में भी बिजली गिरने से एक ग्रामीण की भैंस की मौत हो गई।
बारिश के दौरान फिरोजपुर निवासी शिक्षक योगेश त्यागी के घेर में बने दो कमरों पर तेज धमाके के साथ बिजली गिर गई। इससे दोनों कमरे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। कमरों में रखा जनरेटर, पशुओं के चारा काटने की मशीन आदि सामान क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि इस दौरान कमरे में कोई नहीं था। बिजली गिरने का पता लगने पर मकान मालिक योगेश त्यागी और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कमरों के पास ही पशु भी बंधे हुए थे। मलबे की चपेट में आने से एक भैंस भी घायल हो गई।
इसके अलावा क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर निवासी ग्रामीण बसंत त्यागी की भैंस घेर में बंधी हुई थी। तभी अचानक तेज आवाज के साथ भैंस के ऊपर बिजली गिर गई। इससे भैंस की मौके पर ही मौत हो गई।