जमनी विवाद में मवी कलां में संघर्ष, पांच घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवी कलां गांव में बलवीर और तेजपाल के बीच करीब 250 वर्ग मीटर प्लाट को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। कई बार दोनों पक्षों में कहासुनी हो चुकी है। इसे लेकर दोनों पक्ष के लोग बुधवार की रात में आमने-सामने आ गए। उनके बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ। इस दौरान फायरिंग भी हुई। तेजपाल के बेटे शुभम ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया वह स्वयं, उसका छोटा भाई देवांश, पिता तेजपाल, दो नाना चैनपाल और सुरेश पाल के अलावा गांव के रामपाल सिंह घर में बैठे थे।
उसकी मम्मी सीमा देवी खाना बना रही थी। इसी दौरान पुष्पेंद्र, उसके पिता बलवीर, उसकी पत्नी गीता के अलावा बिजवाड़ा गांव का सोनू और दो अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला पिस्टल और तमंचों से फायरिंग की और पथराव भी किया। इसमें उसके पिता तेजपाल सिंह, भाई देवांश, नाना सुरेश पाल घायल हो गए। आरोपियों के खिलाफ संगीन धारा में रिपोर्ट दर्ज हुई।
दूसरी पक्ष के पुष्पेंद्र ने आरोप लगाया तेजपाल, उसके बेटे शुभम, देवांश के अलावा सुरेश, चमन और सीमा ने घर में घुसकर उसकी पत्नी पर जानलेवा हमला किया। बचाव में आए उसके पिता के साथ भी मारपीट की। उसने आरोपियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। आरोपियों के खिलाफ भी संगीन धारा में रिपोर्ट दर्ज हुई।
पुलिस की लापरवाही से हुआ बवाल
बागपत। मवी कलां में बवाल पुलिस की लापरवाही का नतीजा है। प्लाट के विवाद की शिकायत पुलिस से की गई थी। बुधवार सुबह पुष्पेंद्र और उसके पिता बलवीर ने कोतवाली में पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले को अवगत कराया था। इसके बाद भी पुलिस ने केस को गंभीरता से नहीं लिया। नतीजा यह हुआ रात को दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। उनके बीच जमकर संघर्ष हुआ। कोतवाली एसएसआई लोकेंद्र शर्मा ने कहा इस मामले में पुलिस से शिकायत करने की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है।