फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Lakhs of litres of water was wasted due to bursting of pipeline while erecting a pillar, supply stopped

Baghpat News: खंभा लगाते हुए पाइपलाइन फटने से लाखों लीटर पानी बह गया, आपूर्ति ठप

Mon, 10 Feb 2025 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 10 Feb 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Lakhs of litres of water was wasted due to bursting of pipeline while erecting a pillar, supply stopped
बागपत के पांडव रोड पर विद्युत खंभे के पास क्षतिग्रस्त हुई पानी की पाइप लाइन होने से निकलता पानी
बागपत। पुराने कस्बे में पांडव मार्ग पर ऊर्जा निगम के कर्मियों के खंभे लगाते समय पेयजल पाइपलाइन फट गई। इससे लाखों लीटर पेयजल नालियों में बह गया और आधा शहर पानी के लिए तरस गया। पाइपलाइन ठीक करने के उपकरण शहर में नही मिलने के कारण नगर पालिका के एक कर्मी को मेरठ भेजा गया।
विज्ञापन

शहर में पांडव मार्ग पर ऊर्जा निगम की टीम रविवार को नए खंभे लगा रही थी, इसके लिए सड़क किनारे गड्ढा खोद दिया गया। इससे वहां से गुजर रही पेयजल टंकी की बड़ी पाइपलाइन फट गई। रविवार शाम पेयजल आपूर्ति शुरू होते ही पानी घरों में जाने के बजाय सड़क पर बहने लगा। बताया कि करीब आधे घंटे तक सड़क पर पानी बहता रहा और इससे लाखों लीटर पानी बर्बाद हो गया। इससे पुराने कस्बे के मोहल्ला केतीपुरा, कुरैशियान, नई बस्ती, देशराज मोहल्ला समेत अन्य कालोनियों में पेयजल आपूर्ति नहीं दी जा सकी। इसके लिए रविवार शाम लोगों को पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा और हैंडपंपों पर महिलाओं की लाइन लगी रही। उधर, रविवार रात तक पाइपलाइन ठीक नहीं होने के चलते सोमवार की सुबह भी आधे शहर में पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन

----------
बार-बार उजागर हो रही लापरवाही
शहर में बिजली के खंभे गाड़ने को लेकर ऊर्जा निगम की टीम बार-बार लापरवाही बरत रही है। एक साल पहले ऊर्जा निगम के कर्मियों की लापरवाही से छह जगह से पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से लाखों लीटर पेयजल बर्बाद हो गया था और रविवार को भी यहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
-ऊर्जा निगम के कर्मियों ने खंभे के लिए पहले दूसरी जगह गड्ढा खोदा, लेकिन बाद में खंभे की जगह बदल दी। पाइपलाइन पर गड्ढा खोदा जाने से फट गई। इसकी जानकारी नगर पालिका के कर्मियों को फोन कर पानी बंद कराया गया। - समीर, मोहल्ला देशराज
-पाइपलाइन फटने से पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई। पेयजल आपूर्ति के लिए पड़ोस का सबमर्सिबल चलवाना पड़ा। जल्द ही पेयजल आपूर्ति के लिए पाइपलाइन ठीक कराई जाए। - शशांक शर्मा, पुराना कस्बा

-------
वर्जन- पाइपलाइन फटने की जानकारी मिलने पर कर्मियों को ठीक करने के लिए भेजा गया है। उसके लिए मेरठ से उपकरण भी मंगवाया जा रहा है। सोमवार को पाइपलाइन ठीक कराकर आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी। ऊर्जा निगम के अफसरों को भी इसकी जानकारी देकर नगर पालिका से जानकारी लेकर खंभे गाड़ने के लिए कहा गया है। इसके लिए नोटिस भी जारी किया जाएगा। - केके भड़ाना, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed