फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Laborer cutting grass in field bitten by snake; referred to Meerut.

Baghpat News: खेत में घास काट रहे मजदूर को सांप ने डंसा, मेरठ रेफर

Thu, 07 May 2026 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Laborer cutting grass in field bitten by snake; referred to Meerut.
बागपत। गांधी गांव में खेत में घास काट रहे मजदूर कबीर को सांप ने डंस लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गांधी गांव निवासी किसान आत्माराम ने बताया कि उनके यहां रहकर कबीर निवासी सोनभद्र मजदूरी करता है। मंगलवार शाम कबीर खेत में सिंचाई की नाली के किनारे की घास काट रहा था, तभी बिल से बाहर निकले एक सांप ने उसके पैर में डंस लिया। सांप को देखते ही मजदूर ने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर अन्य किसान वहां आए। इसके बाद कबीर का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। मेरठ मेडिकल में उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर चिकित्सकों ने घर भेज दिया। इसमें सीएमएस डॉ. अनुराग वार्ष्णेय का कहना है कि सांप के डंसने पर झाड़फूंक वालों के पास जाने के बजाय जिला अस्पताल में उपचार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed