फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Lab technician shot and committed suicide due to a dispute with his wife

Baghpat News: पत्नी से विवाद के चलते लैब टेक्निशियन ने गोली मारकर की आत्महत्या

Sun, 11 Jun 2023 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Lab technician shot and committed suicide due to a dispute with his wife
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



खेकड़ा (बागपत)। सुन्हेड़ा गांव में पत्नी से विवाद के चलते युवक ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले मृतक ने भाई को पत्नी की बेरूखी का मैसेज भेजा था। मृतक के भाई ने भी पुलिस को इसी कारण से आत्महत्या करने की बात बताई है।



सुन्हेड़ा गांव निवासी अंकुर (32) लैब टेक्नीशियन था और उसकी बड़ौत में छपरौली चुंगी पर लैब थी। शनिवार सुबह मकान के आंगन में अंकुर का कुर्सी पर गोली लगा शव मिला। उसके सीने में गोली लगी हुई थी। उसके छोटे भाई पंकज तंवर, मां राकेश देवी ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिजनों से घटना के बारे में पूछताछ की। उसके छोटे भाई पंकज ने बताया कि अंकुर का करीब दो वर्ष से पत्नी के साथ मनमुटाव चल रहा था। रात करीब 12 बजे अंकुर ने तमंचे से गाेली मारकर आत्महत्या कर ली। तमंचा भी पास में ही पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही तमंचे को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

सीओ प्रीता सिंह का कहना है कि मृतक के छोटे भाई पंकज ने तहरीर में पत्नी से विवाद के चलते स्वयं ही गोली मारकर आत्महत्या करने की बात कही है। मामले की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed