फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Kunal Malik from Hisawada will receive the President's Police Medal.

Baghpat News: हिसावदा के कुणाल मलिक को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक

Mon, 26 Jan 2026 02:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Kunal Malik from Hisawada will receive the President's Police Medal.
-सहारनपुर में सर्विलांस सेल में तैनात हैं हेड कांस्टेबल कुणाल
विज्ञापन

फोटो-सात
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। हिसावदा गांव के रहने वाले यूपी पुलिस के हेड कांस्टेबल कुणाल मलिक का पुलिस सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने पर राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चयन हुआ है। उनके चयन होने पर परिजनों व लोगों ने खुशी जताई और गांव पहुंचने पर स्वागत किया जाएगा।
हिसावदा गांव निवासी कुणाल मलिक यूपी पुलिस में 2006 में कांस्टेबल भर्ती हुए थे। बदायूं में ट्रेनिंग के बाद मेरठ, शाहजहांपुर, सहारनपुर में उनकी तैनाती रही। इस बीच वह हेड कांस्टेबल हो गए और अब वह सहारनपुर में सर्विलांस सेल में कार्यरत हैं। उनका राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चयन हुआ है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान बदमाश आबाद के ढेर होने पर यह पुरस्कार दिया जाएगा। गणतंत्र दिवस पर उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। कुणाल के पिता सेवानिवृत लेखपाल रामकिशन मलिक ने कहा कि पदक के लिए चयन होने से काफी खुशी है और उनका गांव में पहुंचने पर स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन

--

रंछाड़ के आकाश दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड में होंगे शामिल
फोटो-सात ए
बिनौली। रंछाड़ गांव के किसान मनोज तोमर के बेटे आकाश तोमर सोमवार को दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड शामिल होंगे। समाजसेवी रविंद्र हट्टी ने बताया कि आकाश तोमर बीते वर्ष ही दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल पद पर भर्ती हुए थे। उन्होंने दिल्ली की द्वितीय बटालियन में अपना प्रशिक्षण पूरा किया। आकाश का गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होना गांव के लिए गर्व की बात है। इसपर रघुनाथ सिंह, प्रमोद, विजयपाल सिंह, सुभाष, मास्टर मामचंद आदि लोगों ने खुशी जताते हुए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed